फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   32 villages affected in flood

कटान में 10 किसानों के समां गए 30 बीघा खेत

Sat, 14 Aug 2021 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
32 villages affected in flood
बहुआ। बाढ़ का पानी घटने से ग्रामीणों को कुछ राहत मिली तो अब कटान ने मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। यमुना के तटवर्ती क्षेत्रों में कटान तेज हो गया है। अब तक 10 किसानों की करीब 30 बीघे खेत यमुना में समा गए हैं। बहाव तेज होने से कटान अभी भी जारी है। इससे तटवर्ती गांव के लोगों में दहशत बनी हुई है।
विज्ञापन

यमुना नदी के बाढ़ का पानी खतरे का निशान पार करके चार दिन से तटवर्ती गांवों में दहशत मचाए था। अब पानी खतरे के निशान से नीचे चला गया है। किसानों को फसलों के अलावा कटान की तबाही दिखाई देने लगी है। क्षेत्र के हड़ाही, मैनाही गांव कटान से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। हड़ाही के किसान योगेंद्र का पांच बीघे, मेड़िया के
विज्ञापन

जयवीर सिंह और मुन्ना सिंह का दो-दो बीघे खेत कटान के कारण बह गया है। इसी प्रकार मैनाही के रामकृपाल यादव का दो बीघे, भम्भुल का एक बीघा और नत्थू की आधा बीघा जमीन कटान में चली गई है। एसडीएम प्रमोद झा ने बताया कि राजस्व टीम भेजकर खतौनी के मुताबिक नुकसान का आकलन किया जाएगा और किसानों के बयान दर्ज किए जाएंगे। इसके बाद मुआवजे का निर्धारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक दशक से ललौली क्षेत्र की करीब 14 हजार बीघे जमीन कटान से यमुना में समाहित हो गई है। इसमें नत्थू सविता की 60 बीघा, मेड़िया देवी की 45 बीघा, अनंत पाल सिंह की 50 बीघा, रामबरन सिंह के 60 बीघा, पेशकार सिंह की 50 बीघा, अजयपाल सिंह की 40 बीघा, दलजीत सिंह की 45 बीघा, राममूरत सिंह के 35 बीघा के अलावा करीब 2500 किसानों की 14 हजार बीघे जमीन कटान में चली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed