फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   शहर का सबसे खूबसूरत बना हिकमतउल्ला पार्क

शहर का सबसे खूबसूरत बना हिकमतउल्ला पार्क

Sat, 09 Feb 2019 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
शहर का सबसे खूबसूरत बना हिकमतउल्ला पार्क
फतेहपुर। शहर के ऐतिहासिक डिप्टी कलक्टर हिकमतउल्ला पार्क के सुंदरीकरण का काम पूरा हो गया है। करीब 36 लाख रुपये खर्च कर बने पार्क का 10 फरवरी को डीएम आंजनेय कुमार सिंह उद्घाटन करेंगे। इसके बाद दोपहर तीन बजे से यह पार्क आम लोगों के लिए खोला जाएगा।
विज्ञापन


नगर पालिका परिषद ने अमृत योजना के तहत नवीन मार्केट के पास पार्क का सुंदरीकरण कार्य शुरू कराया था। इससे पहले यह पार्क वीरान पड़ा था। बीच पार्क में नलकूप का पंप हाउस बना होने के कारण पंप चालक ने बसेरा बना रखा था। नगर पालिका ने पार्क का निर्माण पूरा कराने की समय अवधि फरवरी 2018 निर्धारित की थी,
विज्ञापन



लेकिन पार्क एक साल विलंब से बनकर तैयार हो पाया। पार्क के सुंदरीकरण में 35 लाख 94 हजार 375 रुपये खर्च हुआ है। इसमें बैठने लिए खूबसूरत बेंच, बच्चों के खेलने के लिए तरह-तरह के झूले और राइडर्स लगाए गए हैं। पार्क को चार हिस्सों में बांटकर इंटरलाकिंग सड़क बनाई गई है। चारों हिस्सों में मखमली खास लगाई गई है। इसके अलावा खूबसूरत फूल लगाए गए हैं। नगर पालिका परिषद के चेयरमैन प्रतिनिधि हाजी रजा ने बताया कि डिप्टी कलक्टर हिकमतउल्ला पार्क शहर का सबसे खूबसूरत पार्क बनकर तैयार हुआ है। पार्क उद्घाटन 10 फरवरी को कराने की तैयारी है। पार्क शाम तीन बजे से आम लोगों के लिए खोला जाएगा। इसके पहले पार्क में ताला बंद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षक संघ वित्तविहीन गुट हाईस्कूल की तरह इंटरमीडिएट परीक्षार्थियों को कंपार्टमेंट परीक्षा की सुविधा मुहैया कराने की मांग की है। संघ के जिलाध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव ने सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद को लिखे पत्र में कहा है कि हाईस्कूल में फेल होने पर छात्रों को एक विषय में कंपार्टमेंट परीक्षा की सुविधा प्रदान करने का प्रावधान है। यह सुविधा इंटरमीडिएट परीक्षार्थियों को भी दी जाए।

फोटो-4 -अमृत योजना के तहत बनकर तैयार हुआ डिप्टी कलक्टर हिकमतउल्ला पार्क।

शहर की शान बना ऐतिहासिक हिकमतउल्ला पार्क
अमृत योजना के तहत 36 लाख रुपये खर्च कर किया गया सुंदरीकरण
दस फरवरी को उद्घाटन कराने की तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed