फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   30,000 pilgrims travelled by trains and 10,000 by roadways buses during the Magh Mela.

Fatehpur News: माघ मेले पर ट्रेनों से 30 और रोडवेज बसों में 10 हजार श्रद्धालुओं ने किया सफर

Mon, 02 Feb 2026 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
30,000 pilgrims travelled by trains and 10,000 by roadways buses during the Magh Mela.
फतेहपुर। माघ मेले के दौरान परिवहन निगम को अच्छे मुनाफे की उम्मीद थी लेकिन मौसम ने इसकी राह में बाधा डाल दी। पहले पखवाड़े में खराब मौसम और महीने के आखिरी दिनों में कोहरे के कारण रेल और सड़क यातायात प्रभावित रहा। ठंड और कोहरे की वजह से कई बसें केवल थोड़े श्रद्धालुओं को लेकर ही प्रयागराज की ओर चलीं। माघी पूर्णिमा पर ट्रेनों से 30 और बसों से 10 हजार श्रद्धालु प्रयागराज पहुंचे।
विज्ञापन

परिवहन निगम के एआरएम ने बताया कि मेले में 80 सामान्य और 14 शटल सेवा बसें चलाई गईं। कोहरे के कारण यात्रियों ने सफर करने से परहेज किया। परिणामस्वरूप बसों में केवल 10 हजार श्रद्धालुओं ने सफर किया।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन अधीक्षक जयनाथ यादव ने बताया कि माघी पूर्णिमा स्नान पर्व पर करीब 30 हजार श्रद्धालुओं ने फतेहपुर स्टेशन से प्रयागराज का सफर किया। इसके अलावा 36 से अधिक यात्री ट्रेनें करीब 75 फेरे लगा रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महानंदा एक्सप्रेस रद्द, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस पांच घंटे विलंबित
कोहरे के चलते रेल यातायात पर असर पड़ा है। ट्रेन नंबर 15083 महानंदा एक्सप्रेस रविवार को रद्द कर दी गई। इससे दूसरी ट्रेनों से यात्री अन्य वाहनों से गंतव्य के लिए रवाना हुए। ट्रेन नंबर 12802 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से पांच घंटे की देरी से चल रही है। ट्रेन नंबर 12815 नंदनकानन और ट्रेन नंबर 14114 देहरादून-सूबेदारगंज तीन-तीन घंटे विलंबित रहीं। ट्रेन नंबर 18302 जम्मूतवी एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से चल रही है।


दूसरे दिन भी छाया रहा कोहरा, हाईवे पर लाइट जलाकर रेंगे वाहन
शनिवार रात 10 बजे के बाद छाए कोहरे की वजह से यातायात प्रभावित रहा। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर सुबह छह बजे जबरदस्त कोहरा छाया हुआ था। दृश्यता कम होने से वाहन चालक लाइट जलाकर चलते दिखे। सुबह आठ बजे कोहरा कम होने पर वाहनों ने रफ्तार पकड़ी। मौसम विशेषज्ञ डॉ. वसीम खान ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान में भी एक डिग्री का इजाफा हो गया है। एक डिग्री बढ़कर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed