{"_id":"6a287068b801e9961a0b7439","slug":"300-transformers-failed-in-the-first-week-of-june-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-156401-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: जून माह के पहले सप्ताह में 300 ट्रांसफार्मर दे गए दगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: जून माह के पहले सप्ताह में 300 ट्रांसफार्मर दे गए दगा
विज्ञापन
फतेहपुर। जून माह के पहले सप्ताह में करीब 300 ट्रांसफार्मर गर्मी में दगा दे गए हैं। भीषण गर्मी से लोड बढ़ने के कारण ट्रांसफार्मर फुंक रहें है। इससे किसान समेत अन्य लोग परेशान हो रहे हैं। चरमराई बिजली व्यवस्था लोगों का हाल-बेहाल कर रही है।
जिले में बढ़ा हुआ तापमान और बिजली व्यवस्था लोगों को झुलसा रही है। ट्रांसफार्मर फुंकने से बिजली व्यवस्था बाधित हो रही है। लोगों को पेयजल समेत अन्य समस्याओं से गुजरना पड़ रहा है। लोगों की रात की नींद हराम हो रही है। रात में घरों की छतों पर बैठकर रात गुजारनी पड़ रही है। वहीं, ट्रांसफार्मर फुंकने से किसानों की समस्या बढ़ गई है। किसानों को फसल की सिंचाई के लिए बिजली की शख्त जरूरत है। ट्रांसफार्मर के लिए किसानों को बिजली विभाग के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। किसान व अन्य लोग बिजली व्यवस्था से परेशान हैं। कुछ दिनों पहले तेज हवाओं के कारण पोल टूटने से बिजली व्यवस्था चरमरा गई थी। तेज हवा से करीब 500 पोल टूट गए थे। बिजली विभाग को करीब 50 लाख नुकसान हुआ था। अब गर्मी के कारण लोड बढ़ने से ट्रांसफार्मर फुंकने से समस्या बनी हुई है। बिजली व्यवस्था से लोगों को राहत नही मिल पा रही है।
वर्कशाॅप के एसडीओ आशीष कुमार ने बताया कि लोड बढ़ने की वजह से ट्रांसफार्मर अधिक फुंक रहे हैं। उन्हे सही करवाकर लगवाया जा रहा है।