फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   27 couples tied the knot on the last day of Dharma Sanskar Mahotsav

Fatehpur News: धर्म संस्कार महोत्सव के अंतिम दिन 27 जोड़े दांपत्य सूत्र में बंधे

Sat, 16 Nov 2024 01:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
27 couples tied the knot on the last day of Dharma Sanskar Mahotsav
अमौली। परमार्थ सेवा समिति का धर्म संस्कार महोत्सव, श्रीविष्णु महायज्ञ एवं मेला सातवें दिन समाप्त हुआ। बुढ़वा, अमौली में समारोह के अंतिम दिन शुक्रवार को 27 जोड़ों के फेरे के बाद उपहार की सामग्री देकर विदा किया गया।
विज्ञापन

इस बीच सामूहिक विवाह के पंडाल मंगल गीतों से गूंजा। बरातियों के आने के समय हरे बांस मंडप छाए, सियाजी को ब्याहन राम आए गीत महिलाओं ने गाए। बिंदकी विधायक जयकुमार सिंह जैकी और जहानाबाद विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने वर वधू को आशीर्वाद देकर विदा किया।
विज्ञापन

समारोह का शुभारंभ नौ नवंबर से शुरू हुआ। इसमें राधा-कृष्ण मेले के साथ कृषि गोष्ठी हुई। इसके बाद नियमित श्री विष्णु महायज्ञ में आहुतियों के साथ अलग-अलग कार्यक्रम हुए। कार्यक्रम देखने के लिए प्रत्येक दिन दर्शकों की भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतिम दिन वर-वधू पक्ष के लोग अलग-अलग ग्रुपों में सामूहिक विवाह पंडाल पहुंचे। तय समय के तहत द्वारचार की पंरपरा का निर्वहन हुआ। बैंड बाजे के साथ पहुंची बरात का कन्या पक्ष के लोगों ने स्वागत किया। सभी जोड़े मंच पर पहुंचे, यहां पर जयमाल कार्यक्रम हुआ। एक साथ 27 जोड़ों के मंचासीन होने पर मनोरम दृश्य देखते बना। देर शाम जोड़ों को दान दहेज के साथ विदाई दी गई। विदा करते समय आयोजक कमेटी के सदस्यों ने कन्याओं को पैर छूने के साथ नगदी देकर विदाई दी। कार्यक्रम में मंच की व्यवस्था शिक्षक उमेश त्रिवेदी ने संभाली। कार्यक्रम के अंत में संस्थापक संयोजक विमलेश त्रिवेदी ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
.......................
मातृशक्ति का हुआ सम्मान
कार्यक्रम में समाज सेवा में चौबी देवी, शिक्षिका मनीषा शुक्ला, ग्राम प्रधान सिया देवी उत्तम एवं रंगोली कार्यक्रम में आरती कश्यप, अंकिता देवी, आस्था सैनी, गुडिय़ा सैनी, अन्नू प्रजापति, पूर्णिमा पांडेय, श्रद्धा सिंह, अर्पित सिंह, सोनम सिंह, शिवानी यादव को प्रतीक चिह्न और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
..................
इनका रहा विशेष सहयोग:-
समिति अध्यक्ष बृजेंद्र सचान, प्रधान सनोज कुमार, वीके साहू, रज्जन लाल त्रिवेदी, पूर्व मुख्य अभियंता सियाराम सचान, रिभू मिश्रा, मिथलेश सचान, वैभव अवस्थी, हिमांक सैनी, राकेश यादव, ब्रजेंद्र सचान, सोमदत्त पांडेय, रानू मास्टर समेत अन्य लोगों का विशेष सहयोग रहा।
.....................
आज से होंगे विवाह के लिए पंजीकरण
अमौली। बुढ़वा में 15 साल से धर्म संस्कार महोत्सव एवं श्री विष्णु महायज्ञ 2025 के लिए विवाह के लिए पंजीकरण आज से शुरू होंगे। पंजीकरण 15 सितंबर 2025 तक होंगे। इसके बाद कोई पंजीकरण नहीं होगा।

.....................
यह जोड़े दांपत्य सूत्र बंधन में बंधे:-
1-नैंसी संग शिवप्रकाश
2-सक्षी संग ज्ञानप्रकाश
3-प्रीती संग रामचंद्र
4-खुशबू संग आशीर्वाद
5-कोमल संग प्रहलाद
6-दीक्षा संग शीलू
7-शिवानी संग सौरभ
8-खुशबू संग जीतेंद्र
9-कांती संग अमन
10-अनुराधा संग दीपक
11-स्वाती संग राहुल
12-किरन संग गौरव
13-साधना संग गुडुकेश
14-दीपिका संग अमित
15-सोनम संग साजन
16-शीलम संग दिनेश
17-शालू देवी संग सत्येंद्र
18-चांदनी संग सुमित
19-रोशनी संग रविकुमार
20-प्रांशी देवी संग राजबाबू
21-स्वाती संग धर्मेंद्र कुमार
22-दिव्या देवी संग सूरज कुमार
23-मांसी देवी संग श्रीकेश
24-रोशनी संग अमरजीत
25-सीमा संग गोल्डी विल्सन
26-पारुल संग इंद्रजीत
27-सोनम संग अखिलेश
........................
यह दिए गए उपहार:-
सेफ अलमारी, बेड, गद्दा, बेडशीट, तकिया, कंबल, दरवाजे की टंकी सेट, पचहड़ बर्तन, चेयर सेट, कुकर, मेकअप बॉक्स सामान सहित, डिनर सेट, बक्सा, पांच-पांच साडिय़ां, सफारी सूट, शाल, बिछिया।
......................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed