फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   26 solar panels stolen from tower

Fatehpur News: टावर से 26 सोलर पैनल चोरी

Mon, 30 Jun 2025 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
26 solar panels stolen from tower
औंग। औंग थाना क्षेत्र के गोधरौली गांव स्थित एक मोबाइल टावर से चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। टावर पर लगे 28 में से 26 सोलर पैनल चोरी हो चुके हैं। मामले में कंपनी के टेक्नीशियन मनोज कुमार उपाध्याय ने औंग थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया गया। शिकायकर्ता मनोज कुमार उपाध्याय पुत्र राममूर्ति उपाध्याय, निवासी ग्राम खुरमा, थाना मांडा, जनपद प्रयागराज, वर्तमान में कल्यानपुर थाना क्षेत्र के पहुर गांव में टेक्नीशियन के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि 18 जून को दोपहर 12 बजे जब वह टावर की नियमित जांच के लिए गोधरौली पहुंचे, तो देखा कि अधिकांश सोलर पैनल गायब हैं। एक पैनल पास ही रास्ते में पड़ा मिला। इसके पहले 11 जून को भी निरीक्षण के दौरान टावर से 5 बैटरियां, 41 मीटर विद्युत केबल और 10 सोलर पैनल की चोरी की जानकारी मिली थी। इससे टावर की बिजली आपूर्ति प्रभावित हो रही है। पुलिस को एक संदिग्ध के घर से पांच पैनल बरामद हुएं है। और शिकायकर्ता ने बरामद सोलर पैनल की शिनाख्त भी कर ली है। थाना प्रभारी हनुमान प्रताप ने बताया की टीम ने तीन संदिग्ध को पांच पैनलों के साथ उठाया हैं चोरो की निशानदेही पर अन्य पैनल चोरों की तलाश में टीम लगी हुई हैं जल्द ही खुलासा किया जाएगा हैं!
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed