फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   23 thousand vehicles headed towards Prayagraj in 24 hours

Fatehpur News: प्रयागराज की ओर 24 घंटे में निकले 23 हजार वाहन

Sat, 15 Feb 2025 09:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 09:02 PM IST
विज्ञापन
23 thousand vehicles headed towards Prayagraj in 24 hours
फतेहपुर। माघी पूर्णिमा के बाद साप्ताहिक छुट्टी का असर जिले के कानपुर प्रयागराज हाईवे पर दिखा। बड़ौरी टोल प्लाजा से शुक्रवार दोपहर 12 बजे से शनिवार दोपहर 12 बजे तक 23 हजार वाहनों से करीब दो लाख 22 हजार यात्री संगम की ओर गए। यह माघी पूर्णिमा के बाद की सबसे ज्यादा संख्या है। इस कारण सौंरा, कैंची मोड़, भिटौरा बाईपास के पास दो-दो घंटे तक जाम लगा रहा। ये स्थिति सुबह से देर शाम तक बनी रही।
विज्ञापन

जनपद के टोल प्लाजा में माघी पूर्णिमा स्नान के बाद शनिवार को भी प्रयागराज की ओर वाहनों का हुजूम निकला। इस कारण कैंची मोड़ से सौंरा के तीन किमी. तक सुबह 9 से 11 बजे के बीच जाम लगा रहा। जिले के बड़ौरी टोल प्लाजा से 24 घंटे में कार सहित छोटे 20 हजार वाहन निकले। छह सवारी के हिसाब से एक लाख 20 हजार यात्री, टूरिस्ट व रोडवेज की 2000 बसों से 50 सवारी के औसत से एक लाख यात्री व कॉमर्शियल एक हजार वाहनों से दो हजार लोग प्रयागराज की ओर निकले। इस तरह कुल 23 हजार वाहनों से दो लाख 22 हजार यात्री प्रयागराज गए।
विज्ञापन

शनिवार को प्रयागराज की ओर बड़ौरी टोल प्लाजा की 13 में सात लेनों से प्रयागराज जाने वाले वाहनों के लिए व छह लेन वापसी के लिए खोली गईं। वहीं, 24 घंटे में कुल 17,500 वाहनों से एक लाख 67 हजार यात्रियों ने वापसी की। इस तरह से माघी पूर्णिमा के बाद बड़ौरी टोल प्लाजा से 24 घंटे में 40 हजार वाहनों से तीन लाख 89 हजार यात्रियों ने प्रयागराज से आवागमन किया। माघी पूर्णिमा स्नान के पहले सात व आठ फरवरी को जिले के टोल प्लाजा से 35 हजार वाहनों से चार लाख यात्रियों ने सफर किया था। इस बीच बसों की संख्या ज्यादा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को हाईवे पर यात्री वाहनों की अत्यधिक संख्या के कारण न केवल सड़क पर भीड़ बढ़ी, बल्कि यातायात की गति भी धीमी हो गई। इसी तरह की भीड़ माघी पूर्णिमा के स्नान के दिन देखी गई थी। कानपुर से प्रयागराज की दूरी करीब 200 किमी है और यह मार्ग प्रमुख रूप से व्यापारिक और धार्मिक गतिविधियों के लिए इस्तेमाल होता है। इस कारण भिटौरा बाईपास में डायवर्जन के कारण पूरे हाईवे के किनारे ट्रकों का जमावड़ा लगा है। इसी तरह कैंची मोड़ के पास हो रहे नवनिर्माण के कारण भी आवागमन धीमा है। इससे वाहन सवारों को कई घंटे लंबे जाम से परेशान होना पड़ा। यातायात प्रभारी लाल जी सविता ने बताया कि कैंची मोड़ के पास नवनिर्माण का कार्य हो रहा है। इसलिए वहां थोड़ी दिक्कत हुई है, लेकिन जल्द ही यात्रियों को राहत मिली है।

रविवार की वापसी का रहेगा रेला
साप्ताहिक अवकाश होने के चलते श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ रही है। वे शनिवार को कामकाज करके प्रयागराज के लिए निकल रहे हैं और रविवार को वापसी करते हैं। इस वजह से रविवार को लौटने वालों की भीड़ बढ़ सकती है। इसका असर जनपद में भी देखने को मिलेगा।
--
28 ग्रामीण बसों का भी प्रयागराज रूट पर संचालन
फतेहपुर। रोडवेज बस स्टॉप से 80 बसों का संचालन कानपुर प्रयागराज रूट के लिए किया जा रहा है। लगातार बस स्टॉप में बढ़ रही भीड़ के कारण दस ग्रामीण रूट पर चल रही 28 बसों को भी प्रयागराज रूट पर लगा दिया गया। इस कारण शहर से चंदापुर, जमरावां, अमौली, गाजीपुर साहित कई रूटों के यात्री परेशान रहे। इसके साथ शनिवार को जाम में सुबह 9 से 11 बजे के बीच अल्लीपुर के पास 10 बसें फंसी रहीं। इस वजह से कानपुर प्रयागराज जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रियों ने बताया कि बस स्टॉप में प्रयागराज जाने के लिए एक घंटे से इंतजार कर रहे हैं। एआरएम प्रभारी पवन कुमार दीक्षित ने बताया कि बस स्टॉप में प्रयागराज व कानपुर के लिए बढ़ रही भीड़ के कारण कानपुर प्रयागराज रूट पर बसों की संख्या को बढ़ाया गया है।

-----
10 ट्रेनों से करीब 20 हजार यात्री संगम गए
फतेहपुर। महाकुंभ को लेकर शनिवार दोपहर एक बजे तक 10 महाकुंभ मेला स्पेशल ट्रेनों का ठहराव किया गया। इसमें करीब 20 हजार यात्रियों ने सफर किया। स्टेशन अधीक्षक मणिशंकर मिश्रा ने बताया कि यात्रियों की भीड़ के हिसाब से ट्रेनों का ठहराव किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed