{"_id":"5f2c43278ebc3ea9ff3d295c","slug":"20-august-is-last-date-of-online-apply-fatehpur-news-knp575421532","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए 20 तक करें आवेदन, कंपार्टमेंट परीक्षा में कार्यक्रम घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए 20 तक करें आवेदन, कंपार्टमेंट परीक्षा में कार्यक्रम घोषित
विज्ञापन
फतेहपुर में माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में असफल परीक्षार्थियों की कंपार्टमेंट परीक्षा के आवेदन का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। प्रधानाचार्य के माध्यम से परीक्षार्थी को तय शुल्क 20 अगस्त तक जमा कर आनलाइन आवेदन करना होगा।
डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि हाईस्कूल में किसी दो विषयों में असफल परीक्षार्थी एक विषय की कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेगा। इसके लिए परीक्षार्थी को 256.50 रुपये शुल्क, अंकपत्र की छायाप्रति और प्रार्थनापत्र अपने स्कूल के प्रधानाचार्य को देना होगा।
इसी प्रकार इंटरमीडिएट के असफल परीक्षार्थी को भी 306 रुपये के साथ अंकपत्र की छायाप्रति, प्रार्थनापत्र स्कूल के प्रधानाचार्य के समक्ष प्रस्तुत करना होगा। प्रधानाचार्य 20 अगस्त की मध्य रात्रि 12 बजे तक विद्यालय की यूजर आईडी एवं पासवर्ड से बोर्ड की वेबसाइट यूपीएमएसपी, ईडीयू, आईएन में अपलोड करेंगे। संबंधित विषय की प्रयोगात्मक परीक्षा की तिथि बाद में घोषित की जाएगी।