फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   एक जून से मतदाता सूची का शुरू होगा सत्यापन

एक जून से मतदाता सूची का शुरू होगा सत्यापन

Sun, 27 May 2018 11:48 PM IST
Updated Sun, 27 May 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
एक जून से मतदाता सूची का शुरू होगा सत्यापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

खागा (फतेहपुर)। लोकसभा चुनाव की मतदाता सूची में नि:शक्त मतदाताओं को अलग रखा जाएगा। एक जून से मतदाता सूची का सत्यापन शुरू होगा। बीएलओ व अन्य कर्मचारी घर-घर जाकर 18 वर्ष पूरा करने वाले मतदाताओं के नाम सूची में बढ़ाए जाएंगे। साथ ही मतदान स्थल का भी भौतिक सत्यापन किया जाएगा।

वर्ष 2019 के चुनाव के लिए मतदाता सूची बनाने का काम शुरू हो गया है। एक महीना तक मतदाता सूची का सत्यापन होगा। इसमें तहसील क्षेत्र के चारों ब्लाक के मतदान केंद्रों में बीएलओ के साथ कर्मचारी लगाए गए हैं। एसडीएम प्रहलाद सिंह ने बताया कि हुसैनगंज विधानसभा में 236 व खागा विधानसभा में 364 बूथ हैं। 18 वर्ष पूरा करने वाले युवाओं को मतदाता सूची में दर्ज किया जाएगा। मृतकों के नाम मतदाता सूची से हटाए जाएंगे। नि:शक्तों की मतदाता सूची अलग बनाई जाएगी। इससे मतदान के समय नाम ढूंढने में परेशानी न हो। एक महीना में सत्यापन पूरा करने के लिए बीएलओ व संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


प्राथमिक शिक्षक संघ ने बीएलओ ड्यूटी से किया इंकार
खागा। प्राथमिक शिक्षक संघ ने एक जून से होने वाली मतदाता सूची का सत्यापन न करने का निर्णय लिया है। ज्ञापन के माध्यम से इसकी सूचना एसडीएम व बीएसए को दी है। जिला महामंत्री विजय त्रिपाठी ने बताया कि उच्च न्यायालय की एक याचिका में निर्देश दिया गया है कि प्राथमिक, उच्च प्राथमिक स्कूलों के शिक्षकों से बीएलओ का काम नहीं लिया जाएगा। हाईकोर्ट के आदेश की एक कापी जिला प्रशासन को दी गई है। तहसील क्षेत्र की दोनों विधानसभा में छह हजार बीएलओ में करीब 50 फीसदी बीएलओ शिक्षक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed