फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   सिंबल पर निकाय चुनाव लड़ेगी सपा

सिंबल पर निकाय चुनाव लड़ेगी सपा

Tue, 17 Oct 2017 12:27 AM IST
Updated Tue, 17 Oct 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
सिंबल पर निकाय चुनाव लड़ेगी सपा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। सपा के निकाय चुनाव प्रभारी लल्लन राय ने कहा कि पार्टी विधानसभा चुनाव की गलतियों को निकाय चुनाव में नहीं दोहराएगी। इस बार हाईकमान पूरी तरह एकजुट होकर चुनाव लड़ने पर जोर दे रहा है। नेताजी मुलायम सिंह यादव के संरक्षकत्व में पार्टी का बच्चा-बच्चा एकजुट है।

शादीपुर स्थित पार्टी कार्यालय में बैठक और समीक्षा के बाद पत्रकारों से बातचीत में निकाय प्रभारी ने कहा कि तपने के बाद जिस तरह सोने में चमक आ जाती है, उसी तरह विधानसभा चुनाव में पराजय के बाद सपा में नई स्फूर्ति आ गई है।
विज्ञापन


लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भाजपाइयों ने फरेब कर जनता के वोट को ठगा है। इसकी पोल खुल गई है। जनता का अच्छे दिन का सपना चकनाचूर हो गया है। कहा कि हर जिले में निकाय चुनाव प्रभारी खुद जाकर दावेदारों से आवेदन ले रहे हैं। जिताऊ और टिकाऊ प्रत्याशियों की स्क्रीनिंग भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि चेयरमैन पद के लिए सदर नगर पालिका परिषद में सात, बिंदकी में दो, जहानाबाद में दो, बहुआ में तीन, किशनपुर में दो, खागा में चार तथा हथगाम नगर पंचायत में सिर्फ एक आवेदन आया है। सभी नगर पालिका और नगर पंचायतों में सभासदों के लिए कई आवेदन आए हैं। चेयरमैन प्रत्याशियों की स्क्रीनिंग के बाद तीन-तीन नाम 23 अक्तूबर की शाम प्रदेश कार्यालय को भेजे जाएंगे।


इसके तुरंत बाद प्रत्याशी घोषित कर दिए जाएंगे। सभी पदों का चुनाव पार्टी सिंबल से लड़ा जाएगा। जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव, जिला महासचिव मोइन खान, पूर्व चेयरमैन चंद्र प्रकाश लोधी, वीरेंद्र यादव, विपिन सिंह यादव भी मौजूद रहे।

फोटो-7 परिचय- जिला कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते सपा के निकाय प्रभारी लल्लन राय।
सिंबल पर निकाय चुनाव लड़ेगी सपा
विधानसभा की गलती नहीं दोहराएगी सपा : लल्लन राय
निकाय प्रभारी ने एकजुट होकर लड़ने का भरा दम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed