फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   16.85 lakh rupees found in wheat purchase

गड़बड़ी: कागजों पर खरीद लिया 875 क्विंटल गेहूं

Fri, 10 Jul 2020 07:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 07:42 PM IST
विज्ञापन
16.85 lakh rupees found in wheat purchase
गेहूं खरीद में 16.85 लाख का मिला घपला
विज्ञापन

फतेहपुर। गेहूं खरीद में एडीसीओ की जांच में खागा की बुदवन समिति में बड़ी धांधली पकड़ी गई है। यहां के पीसीएफ केंद्र ने 875 क्विंटल गेहूं की खरीद सिर्फ कागजों पर दिखा दी। मामला खुलने के बाद हड़कंप मचा है। 875 क्विंटल गेहूं की कीमत करीब 16.85 लाख रुपये बताई जा रही है। अपर जिला सहकारी अधिकारी (एडीसीओ) खागा ने इसकी रिपोर्ट सहायक निबंधक एवं सहायक आयुक्त सहकारिता और संयुक्त आयुक्त एवं संयुक्त निबंधक प्रयागराज को भेज दी है।
शासन ने इस बार 15 अप्रैल से 30 जून तक गेहूं खरीद के निर्देश दिए थे। गेहूं का समर्थन मूल्य 1925 रुपये रखा गया। जिले में कुल 85 केंद्रों पर 83 हजार मीट्रिक टन लक्ष्य के सापेक्ष 55 हजार मीट्रिक टन की खरीद की गई। 85 केंद्रों में से 21 पीसीएफ के थे। संस्थाओं ने खरीदे गए गेहूं का भुगतान ऑनलाइन किया, लेकिन कई केंद्र प्रभारी 30 जून को खरीद खत्म होने के बाद भी गोदाम में गेहूं नहीं भेज सके। इस पर संयुक्त आयुक्त एवं संयुक्त निबंधक सहकारिता प्रयागराज ने सभी अपर जिला सहकारी अधिकारियों को अपनी-अपनी तहसील के केंद्रों की जांच के निर्देश दिए।
विज्ञापन

खागा तहसील के अपर जिला सहकारी अधिकारी (एडीसीओ) उदय शंकर बुदवन क्रय केंद्र की जांच करने पहुंचे। यहां 9683.50 क्विंटल गेहूं की खरीद मिली। इसमें 8440 क्विंटल गेहूं गोदाम भेज दिया गया है। 368 क्विंटल गेहूं क्रय केंद्र में मिला। एडीसीओ ने बताया कि कुल खरीद के सापेक्ष 875.50 क्विंटल गेहूं कम पाया गया है। 1925 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से 16 लाख 85 हजार 337 रुपये के गेहूं की खरीद अधिक दिखाई गई है। उसका भुगतान भी कर दिया गया है। गेहूं कहां गया, क्रय केंद्र में मौजूद कर्मचारी इसका जवाब भी नहीं दे सके। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता और संयुक्त आयुक्त एवं संयुक्त निबंधक प्रयागराज को इसकी रिपोर्ट भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में बड़े खेल की आशंका
फतेहपुर। खागा के बुदवन क्रय केंद्र पर जिस तरह से लाखों रुपये का गेहूं कागजों पर खरीदा गया उससे जिले में गेहूं खरीद में बड़े घोटाले की आशंका बढ़ गई है। समितियों ने लक्ष्य को पूरा करने की आड़ में जमकर खेल किया। कागजों पर खरीद दिखाकर उसका भुगतान भी कर दिया गया। ठीक से जांच हुई तो अन्य केंद्रों पर भी इस तरह का खेल पकड़ा जा सकता है।
अपर जिला सहकारी अधिकारी उदय शंकर ने बताया कि पीसीएफ से जो खरीद की रिपोर्ट मिली थी, उसे लेकर बुदवन क्रय केंद्र जांच करने गए थे। केंद्र प्रभारी समिति में नहीं मिले। पीसीएफ रिपोर्ट के अनुसार, जो गेहूं गोदाम भेजा गया था, उसे छोड़ कर क्रय केंद्र में 1243.50 क्विंटल गेहूं रहना चाहिए था, लेकिन 875.50 क्विंटल गेहूं कम पाया गया है। यह गेहूं कहां गया पता लगाया जा रहा है।

सहायक निबंधक एवं सहायक आयुक्त सहकारिता आरएन सिंह से इस विषय में बात की तो उन्होंने अपने कार्यालय की खरीद रिपोर्ट को नजरअंदाज कर दिया। कहा कि पीसीएफ प्रबंधक से बात हुई है। उन्होंने कहा है कि क्रय केंद्र में खरीदे गए गेहूं को गोदाम पहुंचा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed