फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   मौसम ने बदली करवट, ठंड से दो की मौत

मौसम ने बदली करवट, ठंड से दो की मौत

Fri, 08 Feb 2019 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
मौसम ने बदली करवट, ठंड से दो की मौत
फतेहपुर। ठंड का बदला तेवर सेहत पर भारी पड़ रहा है। जिले के दो अलग-अलग स्थानों में ठंड की चपेट में आकर दो बुजुर्ग महिलाओं की मौत हो गई। हालांकि मौसम के यू-टर्न लेने से किसानों को राहत मिली है। वहीं अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ गई है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अनिरुद्ध दुबे ने बताया कि शुक्रवार तक बारिश ऐसे ही होने की संभावना है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के मसवानी मुहल्ला निवासी जहीर की पत्नी फैमुन (65) बुधवार की देर रात ठंड की चपेट में आने से बेसुध हो गई। परिजनों ने घरेलू इलाज किया, लेकिन राहत नहीं मिली। बाद में जिला अस्पताल में वृद्धा ने दम तोड़ दिया। इसी प्रकार गाजीपुर थाना क्षेत्र के खेसहन गांव निवासी हरीशंकर की पत्नी रामप्यारी (70) शाम को
विज्ञापन


खाना खाने के बाद ठंड लग गई। परिजनों ने बताया कि उल्टी शुरू होने पर पहले गांव में दवा कराई। फायदा न होने पर वह वृद्धा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान वृद्धा की मौत हो गई। दूसरी ओर मौसम के यू-टर्न लेने से किसानों को राहत मिली है। अगेती व पिछैती गेहूं की फसल को लाभ होगा। वहीं असिंचित क्षेत्र में बोई फसलों के लिए रिमझिम बारिश वरदान साबित हुई है। पानी की बूंद फसलों में पड़ते ही रंग बदल गया है। चना, मटर, अरहर समेत दूसरी रबी की फसलों को फायदा हुआ है। हालाकि बारिश ज्यादा हुई तो आलू की फसल को नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


33- रिमझिम बारिश से गेहूं के फसल की बदली रौनक

मौसम ने बदली करवट, ठंड से दो की मौत
अस्पताल में निमोनिया से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ी, मौसम के यू-टर्न लेने से किसानों को राहत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed