फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   145 groups received a half million loan

145 समूहों को डेढ़ करोड़ से ज्यादा ऋण मिला

Sat, 21 Mar 2015 12:39 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो,अमर उजाला फतेहपुर Updated Sat, 21 Mar 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
145 groups received a half million loan

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंर्तगत क्रेडिट लिंकेज/ ऋण वितरण कैंप लगा। कैंप में 145 समूहाें को एक करोड़ 56 लाख 20 हजार रुपये का ऋण वितरित करते हुए आधा सैकड़ा स्वयं सहायता समूहों को बैंक की पासबुकें उपलब्ध कराईं गईं।

विज्ञापन


स्वयं सहायता समूहों को महिला सशक्तीकरण का एक हिस्सा करार देते हुए महिलाओं को और सशक्त बनने का आह्वान किया गया।

विकास भवन के सभागार में आयोजित एक दिवसीय कैंप के मुख्य अतिथि सीडीओ भवानी सिंह ने गरीब परिवार की महिलाओं को समूह के माध्यम से आर्थिक लाभ अर्जित करने को प्र्रेरित किया।
विज्ञापन


सीडीओ ने जोर दिया कि स्वयं सहायता समूहों के जरिए महिलाओें को स्वावलंबी बनाने का काम हो रहा है। इन समूहों के माध्यम से महिलाएं एक साथ कुछ कर गुजरने की चाहत के साथ खुद को सशक्त बनाने में सफल हो रहीं हैं। बड़ौदा उ.प्र. ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक एसके लाल ने बताया कि बड़ौदा उ.प्र. ग्रामीण बैंक ने चालू वित्तीय वर्ष में 540 महिलाओं का समूह गठित किया है। उन्होंने हरेक गरीब परिवार की महिला को एनआरएलएम से जुड़ने पर जरूरत बताते हुए ऋण का ब्याज योजना का खुलासा किया। बताया कि योजना के तहत समूहाें को तीन लाख तक मात्र सात प्रतिशत ब्याज पर ऋण मुहैया कराया जाएगा। इसके बाद भी समय से समूहाें के समुचित लेनदेन एवं शीघ्र भुगतान करने पर तीन प्रतिशत ब्याज भी प्राप्त होगा। जिसमें ब्याज की प्रभावी दर चार प्रतिशत रह जाएगी।  इससे पहले कैंप में 145 स्वयं सहायता समूहाें को एक करोड़ 56 लाख 20 हजार रुपये का ऋण वितरित किया गया। इस दौरान अग्रणी जिला प्रबंधक वीके गुप्ता, सांख्यिकी सहायक अनिल श्रीवास्तव, एसएसएल श्रीवास्तव, कमलेश गुप्ता, वीके मिश्र समेत ब्लाक के बीडीओ मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed