फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   1.44 lakh withdrawn from account after consuming poison in bus

Fatehpur News: बस में जहरखुरानी के बाद खाते से 1.44 लाख निकाले

Thu, 11 Jun 2026 11:04 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
1.44 lakh withdrawn from account after consuming poison in bus
फतेहपुर। दिल्ली से कानपुर आ रहे एक युवक को जहरखुरानों ने अपना शिकार बनाया। उन्होंने युवक का पर्स, मोबाइल और अंगूठी लूट ली। इसके बाद बैंक खाते से 1.44 लाख रुपये भी निकाल लिए। एसपी के आदेश पर बुधवार को साइबर क्राइम थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। तांबेश्वर निवासी विवेक कुमार पांच जून को दिल्ली से कानपुर जा रहे थे। बस खुर्जा बस स्टैंड और भोगांव के पास एक होटल पर रुकी थी। तभी एक युवक उनके बगल में बैठा और उन्हें जहरखुरानी का शिकार बनाया।
विज्ञापन

कानपुर पहुंचने पर होश आने पर विवेक का मोबाइल, बैग और अंगूठी गायब थी। बैंक पहुंचने पर पता चला कि यूपीआई के माध्यम से पैसे निकाले गए हैं। साइबर क्राइम थाना प्रभारी मो. कमर खान मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed