फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   13.6 lakh fraudulently obtained Kisan Credit Card using fake documents

Fatehpur News: फर्जी दस्तावेज से किसान क्रेडिट कार्ड बनवाकर 13.6 लाख की धोखाधड़ी

Tue, 12 May 2026 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
13.6 lakh fraudulently obtained Kisan Credit Card using fake documents
फतेहपुर। कूटचरित दस्तावेजों के आधार पर किसान क्रेडिट कार्ड बनवाकर किसान के साथ 13.6 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। एसपी के आदेश पर असोथर पुलिस ने रविवार को पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कुसुंभी गांव निवासी मानसिंह उर्फ लखन सिंह ने बताया कि उनकी गांव में कृषि भूमि है। आरोप है कि फर्जी आधार कार्ड और पैन कार्ड बनवाकर कोतवाली क्षेत्र के चौक बाजार स्थित बैंक ऑफ इंडिया से उनके नाम पर किसान क्रेडिट कार्ड जारी कराया गया। इसके जरिये 13.6 लाख रुपये निकाल लिए गए।
विज्ञापन

पीड़ित का आरोप है कि इसमें गांव के अवध नारायण तिवारी, पुलुल्ली सिंह और अनूप शुक्ला शामिल हैं। क्रेडिट कार्ड में गाजीपुर थाना क्षेत्र के अयाह गांव निवासी अनुराग द्विवेदी और कुक्कू दुबे उर्फ कंधई को गवाह बनाया गया था। सभी ने मिलकर रकम बांट ली है। थानाध्यक्ष रमाशंकर सरोज ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed