फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   133 pairs of couples carrying seven rounds

सात फेरे लेकर एक-दूजे के हुए 137 जोड़े

Thu, 10 Dec 2020 12:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 12:47 AM IST
विज्ञापन
133 pairs of couples carrying seven rounds
फतेहपुर। बुधवार को समाज कल्याण विभाग की ओर से सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। अलग-अलग क्षेत्र से आने वाले वर एवं वधू पक्ष को कार्यक्रम स्थल आसानी से उपलब्ध हो, इसके लिए आयोजन जनपद स्तर पर न करके विधानसभावार किया गया। जिसमें सभी विधानसभा क्षेत्रों में स्थानीय विधायकों की मौजूदगी में वैवाहिक जोड़ों ने सात फेेेरे लेकर दांपत्य बंधन में बंध गए। मंत्रोच्चारण के बीच 133 जोड़ों ने सात जन्मों का साथ निभाने की सौगंध ली। इसी क्रम में चार मुस्लिम जोड़ों का निकाह भी कराया गया। इस तरह से कुल 137 जोड़े एक-दूजे के हो गए। शादी के बाद सभी जोड़ों को उपहार स्वरूप डिनर सेट, कुकर, दो साड़ी, एक पैंट-शर्ट का कपड़ा, एक मोबाइल, एक जोड़ी बिछिया और अन्य सामग्री देकर विदा किया गया। विधानसभावार इस तरह से सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन संपन्न हुआ।
विज्ञापन

खागा के विजयीपुर ब्लाक परिसर में आयोजित समारोह में 18 जोड़ों का विवाह कराया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में खागा विधायक कृष्णा पासवान शामिल हुई। उनके साथ एसडीएम खागा प्रहलाद सिंह, चेयरमैन खागा गीता सिंह, बीडीओ विजयीपुर गोपीनाथ पाठक, विजयीपुर मंडल अध्यक्ष रोहित सिंह, मंडल महामंत्री रवि तिवारी, मंडल उपाध्यक्ष योगेश सिंह पहुंचे। खागा विधायक ने सभी बेटियों को शुभाशीष देकर विदा किया गया।
विज्ञापन

फतेहपुर सदर विधानसभा क्षेत्र के 28 जोड़ों ने शहर के शांतीनगर स्थित बांके बिहारी मंदिर परिसर में मंत्रोच्चारण के बीच सात फेरे लिए। समारोह में सदर एसडीएम प्रमोद झा, सीओ सिटी संजय सिंह, पीडी अशोक निगम और उपायुक्त मनरेगा पुतान सिंह मौजूद रहे। हथगाम ब्लॉक परिसर में आयोजित समारोह में एक मुस्लिम सहित 24 जोड़े विवाह के बंधन में बंधे। जिसमें नगर पंचायत हथगाम के दो, ब्लाक क्षेत्र के बारह, ऐराया ब्लॉक के चार, भिटौरा ब्लाक के छ: सहित कुल चौबीस जोड़े शामिल हुए। पुरोहितों ने मंत्रोच्चार के साथ विवाह संस्कार संपन्न कराया। बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक और खाद्य रसद राज्यमंत्री रणवेंद्र प्रताप उर्फ धुन्नी सिंह ने नवविवाहितों को आशीर्वाद दिया। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि भूपेंद्र सिंह चौहान मुन्ना, एसडीएम खागा प्रहलाद सिंह,संतोष नेता आदि को गुलाब भेंट कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अल्लीपुर प्रतिनिधि के अनुसार मलवा ब्लॉक परिसर में आयोजित समारोह में 20 जोड़ों के पंजीकरण के सापेक्ष 17 जोड़े ही उपस्थित रहे। यहां अव्यवस्था हावी रही। जहानाबाद प्रतिनिधि के अनुसार अमौली रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में 23 जोड़ों ने फेरे लेकर नए जीवन की शुरुआत की। वहीं मुस्लिम समुदाय के दो जोड़ों ने निकाह कबूल किया। मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक और कारागार राज्यमंत्री जयकुमार जैैकी ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया।

गाजीपुर प्रतिनिधि के अनुसार जनता इंटर कॉलेज गाजीपुर में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में 25 जोड़ों ने अपना दाम्पत्य जीवन में प्रवेश किया। मुख्य अतिथि आयह शाह विधायक विकास गुप्ता, डीएम संजीव सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष मिश्र ने वर-वधू को आशीर्वाद प्रदान किया। डीएम ने विवाहित जोड़ों को उपहार भी भेंट किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed