{"_id":"6815226456beaa6e000fcf13","slug":"125-lakhs-were-cheated-from-the-shopkeeper-on-the-pretext-of-dealership-fatehpur-news-c-217-1-fth1002-133264-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: डीलरशिप का झांसा देकर दुकानदार से 1.25 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: डीलरशिप का झांसा देकर दुकानदार से 1.25 लाख ठगे
विज्ञापन
फतेहपुर। डीलरशिप का झांसा देकर दुकानदार से 1.25 लाख रुपये दो युवकों ने ठग लिए। शुक्रवार को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
चांदपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के लक्ष्मणपुर निवासी शैलेंद्र कुमार की सठिगवां रामपुर कुर्मी में खाद की दुकान है। उन्होंने बताया कि जनवरी 2025 में खाद की किल्लत थी। इसी दौरान भिखनीपुर गांव के विकास शुक्ला व विकास कुमार दुकान पर खाद लेने आए। दुकान में खाद नहीं होने पर विकास शुक्ला ने एक खाद कंपनी में रिश्तेदार होना बताया। कंपनी में 1.25 लाख रुपये जमा करने के बाद खाद की डीलरशिप दिलाने की बात कही।
उनकी बातों में आकर लखीमपुर जिले के एक खाते में रुपये नेफ्ट के जरिए भेज दिए। रुपये भेजने के बाद डीलरशिप की आईडी व डीडी नंबर 15 दिन बाद तक नहीं आया। पूछताछ पर दोनों टरकाते रहे। वह दोनों के गांव पहुंचा। ग्रामीणों से पता लगा दोनों ठग हैं। उसके साथ धोखाधड़ी की गई है। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
-- -- -- --