{"_id":"5aa2d4c74f1c1b01768b47f1","slug":"121520620743-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच सदस्यीय टीम ने हटवाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच सदस्यीय टीम ने हटवाया अतिक्रमण
Updated Sat, 10 Mar 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
असोथर (फतेहपुर)। ब्लाक क्षेत्र के कंधिया गांव में राजस्व टीम ने शुक्रवार को अवैध कब्जा हटवाया। इसमें खलिहान, पशुचर की जमीन पर बोई फसल को ट्रैक्टर से जोत दिया गया। बाद में एक आवासीय जमीन पर बनी मवेशियों की चरही को तोड़कर पट्टाधारक को कब्जा दिलाया गया।
एसडीएम के निर्देश पर पांच सदस्यों की टीम कब्जा हटवाने पहुंची थी। पशुचर की 10 बीघा और खलिहान की पांच बीघा जमीन में ग्रामीणों ने गेहूं की फसल बो रखी थी। आवासीय पट्टा धारक महबूब की शिकायत पर आबादी में भी अतिक्रमण हटवाया गया।
महबूब का दो बिस्वा जमीन में आवासीय पट्टा था। पड़ोसी जुग्गीलाल ने पट्टे की जमीन पर मवेशियों को बांधने के लिए चरही बना ली थी। उसमें अपने मवेशी बांध रहा था। पट्टाधारक ने जमीन से अतिक्रमण हटवाने के लिए एसडीएम को ज्ञापन दिया था। राजस्व निरीक्षक अनवर हुसैन ने बताया कि खलिहान और पशुचर जमीन की पैमाइश कराने के बाद यह कार्रवाई की गई। ग्रामीणों को दोबारा कब्जा न करने के निर्देश दिए गए हैं। इस मौके पर राजस्व निरीक्षक मोतीलाल, शिवसेवक पांडेय, रास्वरूप पाल, लेखपाल लल्लन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
-पांच सदस्यीय टीम ने हटवाया अतिक्रमण