फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   नहरों की सिंचाई व्यवस्था दुरुस्त कराने का उठाया मुद्दा

नहरों की सिंचाई व्यवस्था दुरुस्त कराने का उठाया मुद्दा

Tue, 12 Dec 2017 08:33 PM IST
Updated Tue, 12 Dec 2017 08:33 PM IST
विज्ञापन
नहरों की सिंचाई व्यवस्था दुरुस्त कराने का उठाया मुद्दा
फतेहपुर। विकास भवन सभागार में मंगलवार को सिंचाई बंधु की बैठक हुई। इसमें किसानों ने रजबहा व माइनरों की सिल्ट सफाई गुणवत्तापूर्ण कराने की मांग की। सिंचाई विभाग कानपुर के अधीक्षण अभियंता राजेश मिश्र ने सभी समस्याओं को समाधान करने का आश्वासन दिया। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य नरसिंह पटेल ने की।
विज्ञापन

प्रगतिशील किसान लोकनाथ पांडेय ने कहा कि कानपुर गुजैनी स्केप के पास हलुआखांड़ा रजबहा फतेहपुर की नहर से नीचे हैं। रजबहा का गेट हमेशा खुला रहता है। इससे जिले के रोस्टर का पानी भी रजबहा में बह जाता है। मांग हुई कि हलुआखांड़ा रजबहा को रोस्टर के अनुसार चलाया जाए। रोस्टर खत्म होने पर गेट को बंद कर दिया जाए। इसी प्रकार रामगंगा नहर के कंसुआ में अवैध टेल बनाई गई है। इससे पानी रुक जाता है। उसको तोड़ने से जिले की सिंचाई व्यवस्था बेहतर होगी। प्रगतिशील किसान रणविजय सिंह ने कहा कि जरौली पंप कैनाल से सुसवन रजबहा में पानी जाने के लिए हेड बना हुआ है। फिर भी अवैध ढोला लगाकर सुसवन रजबहा में पानी दिया जाता है। इसमें नहर का पानी लगातार बहता रहता है। इसी से टेल तक पानी नहीं पहुंचता है। इस मौके पर सिंचाई बंधु उपाध्यक्ष हरवंश सिंह, नोडल अधिकारी महेंद्र सिंह, निचली गंगा नहर अधिशासी अभियंता वैभव सिंह, जिला कृषि अधिकारी अमर सिंह, प्रगतिशील किसान मनीष तिवारी, जयदेव सिंह, पुत्तन बाजपेई, सलीमउद्दीन, रामसरन सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed