फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   12 km. 600 potholes, loader overturned to escape, 19 devotees injured

Fatehpur News: 12 किमी. में 600 गड्ढे, बचने में पलटी लोडर, 19 श्रद्धालु घायल

Wed, 18 Oct 2023 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Oct 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
12 km. 600 potholes, loader overturned to escape, 19 devotees injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गाजीपुर (फतेहपुर)। गाजीपुर-औगासी बांदा पुल पर गड्ढे से बचाने में मंगलवार को श्रद्धालुओं से भरी लोडर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 19 लोग घायल हो गए। वाहन में करीब 30 लोग सवार थे। बाकी लोग मामूली रूप से जख्मी हुए। दरअसल, गाजीपुर से करीब 12 किलोमीटर के इस मार्ग पर करीब 600 गड्ढे हैं।
बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के डीघ गांव से श्रद्धालु नवरात्र पर बांदा के बाकल गांव स्थित जोगनी माता के दर्शन करने गए थे। वे लोग दोपहर बाद घर लौट रहे थे। गाजीपुर थाना क्षेत्र के देवलान गांव स्थित यादव ढाबे के पास लोडर गड्ढे से बचाने में अनियंत्रित होकर पलट गई।
विज्ञापन

लोगों की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण दौड़ पड़े। घायलों को ग्रामीणों ने उठाया। इसके बाद और पुलिस और एंबुलेंस पहुंची। हादसे में डीघ निवासी मायादेवी (32), मालती (28), जूली (15), शांति (38), सुमन(35), उमा देवी(35), सत्यम (13), सुनीता (32), सरोज(35), सपना (16), पूजा (14), आरुषि (9), चालक पिंटू (30), बहुआ निवासी काजल (16), धन्नो (43) सहित कुछ 19 लोग घायल हुए हैं। गाजीपुर सीएचसी डाक्टरों की टीम ने प्राथमिक इलाज किया। गंभीर घायल सुमन,धन्नो, जयकुमार, सरोज, सपना और पूजा को जिला अस्पताल रेफर किया। थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा ने बताया कि हादसे में सभी श्रद्धालु सुरक्षित हैं। घायल का इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------
साइड स्टोरी यही लेनी है।
फोटो 28- घायल पूजा को गोद में लेकर जाता भाई। संवाद
फोटो 29- सीएचसी में फर्श पर कराहती घायल माया व पूजा। संवाद
फोटो 30- ऑटो से सीएचसी पहुंचे घायल। संवाद
फोटो 31 - घटनास्थल पर खड़ा लोडर। संवाद
अव्यवस्था: सीएचसी में घायल जमीन और गोद में दिखे
गाजीपुर (फतेहपुर)। गाजीपुर सीएचसी में अचानक बड़ी संख्या में घायलों के पहुंचने से अव्यवस्था का माहौल हो गया। सीएचसी में घायलों को बेड उपलब्ध नहीं हो सके। कई मरीज बरामदे और कमरे की फर्श पर लेटे नजर आए। स्ट्रेचर भी गायब रहा। घायलों को गोद में लेकर तीमारदार आते-जाते रहे। सीएचसी प्रभारी डा. पंकज यादव ने बताया कि अचानक घायलों के आने की वजह से हालात बिगड़े, लेकिन सभी समुचित इलाज सभी कर्मियों ने मिलकर किया।

इनसेट
वर्जन आएगा
बहुआ-बांदा पुल बंद होने से ध्वस्त हुई सड़क
गाजीपुर (फतेहपुर)। बहुआ से बांदा जाने वाले दतौली और बेंदा पुल मार्ग बंद होने की वजह से भारी वाहनों का ट्रैफिक औगासी पुल पर आ गया है। यह सिलसिला पिछले पांच माह से चल रहा है। मार्ग पर ओवरलोड वाहन भी दौड़ते हैं। इसी वजह मार्ग खस्ताहाल हो चुका है। वहीं चालक पिंटू ने बताया कि हादसा गड्ढे बचाने के चक्कर में हुआ है। रास्ते में जगह-जगह गड्ढे हैं। बड़े गड्ढा देखकर स्टेयरिंग दूसरी ओर घुमाई। तभी गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed