{"_id":"a9a29d5698c35d7e60b753331e94e804","slug":"12-injured-in-separate-road-accidents-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग सड़क हादसों में 12 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलग-अलग सड़क हादसों में 12 घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Thu, 16 Apr 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अलग सड़क हादसों में 12 लोग घायल हो गए। खागा में बाइकों की टक्कर में चार लोग जख्मी हो गए। एक अन्य घायल को जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया है। वहीं बिंदकी में टेंपो पलटने से छह सवारियां घायल हो गईं।
विज्ञापन
सदर कोतवाली बाइपास पर बेकाबू ट्रक की टक्कर से बाइक सवार परिवार गंभीर रूप से घायल घायल हो गया। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के कटरी गांव निवासी रामकुमार अपनी पत्नी चंदा देवी व नाती राज को बाइक से रिश्तेदार के घर मलवां खानपुर किसी समारोह में शामिल होने जा रहा था। बाइक सवार को ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार अनियंत्रित होकर हाइवे में गिर पड़े। हादसे में दोनों को चोट आई।
विज्ञापन
असोथर थाना क्षेत्र के धर्मपुर सुषवन गांव निवासी रामकिशोर अपनी 45 वर्षीय पत्नी गीता और अंशुमान के साथ कस्बा स्थिति भट्ठे से निजी ट्रैक्टर र्में इंट लेकर आ रहा था। नहर कोठी के पास ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें दबकर महिला और उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
गाजीपुर थाना क्षेत्र के इटौली सुशीला अपने पति राकेश शहर से विक्रम में सवार होकर गांव जा रहे थे। नरतौली गांव के पास विक्रम पलट जाने से गंभीर रूप से दंपत्ति घायल हो गए।
खागा प्रतिनिधि के अनुसार, उधर, खखरेरू थाना क्षेत्र के गुरसंडी गांव के पास बाइक सवार शमसाद और असफाक निवासी मंझनपुर कौशांबी की खागा की ओर जा रहे बाइक सवार मनोज, छोटेलाल निवासी रायबरेली की सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। हथगाम थाना क्षेत्र के लाल का पुरवा गांव निवासी मोहनलाल बाइकों की भिड़ंत में गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको जिला अस्पताल से डाक्टरों ने कानपुर रेफर किया है।
बिंदकी प्रतिनिधि के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के बांदा सागर हाईवे में गांव तेंदुली के पास बिंदकी से चौडगरा जा रही विक्रम टेंपो का अगला टायर फट गया। इससे अनियंत्रित हुई गाड़ी पलट गई।
हादसे में उस पर सवार कौशल्या देवी पत्नी श्री लाल निवासी दरियापुर, सुशीला पत्नी कुंजीलाल व उसका पुत्र दीपक निवासी भरुआ सुमेरपुर जिला हमीरपुर, जीतेंद्र सिंह, उनकी पत्नी नीलम व मां राधा निवासिनी मौहार थाना कल्यानपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को सीएचसी बिंदकी में भर्ती कराया गया है।