{"_id":"5b5cc2da4f1c1b51748b796d","slug":"11532805850-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलटी ग्रेड परीक्षा आज, सभी 27 केंद्र तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलटी ग्रेड परीक्षा आज, सभी 27 केंद्र तैयार
Updated Sun, 29 Jul 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने किया स्थलीय निरीक्षण
अभ्यर्थियों को केंद्र पर पहले पहुंचने की सलाह
फतेहपुर। सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी हो गई है। रविवार को सुबह साढ़े 11 बजे परीक्षा शुरू होगी। इसके लिए सभी 27 परीक्षा केंद्र में शनिवार को सीटिंग प्लान पर काम हुआ। इस परीक्षा में कुल 12 हजार 406 अभ्यर्थी आवेदक हैं। सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने सभी परीक्षा केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण कर डीएम को रिपोर्ट सौंप दी। उधर, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंडों में स्काउट, गाइड और एनसीसी कैडेटों की ड्यूटी लगाई गई है।
माध्यमिक शिक्षा विभाग के सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा जिले के 27 परीक्षा केंद्रों पर पहली बार होने जा रही है। सुबह 11.30 बजे से 1.30 बजे तक परीक्षा होगी। सभी केंद्रों में कक्ष निरीक्षकों की तैनाती पूरी हो गई। परीक्षा की निगरानी के लिए दस सेक्टर मजिस्ट्रेट पुलिस सुरक्षा के साथ मुस्तैद किए गए हैं। प्रश्नपत्र परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले परीक्षा केंद्र पहुंचाए जाएंगे। परीक्षा खत्म होने के बाद स्टेटिक मजिस्ट्रेट उत्तर पुस्तिकाएं साथ लेकर केंद्र से संकलन केंद्र कोषागार में जमा कराएंगे। यहां से यह आयोग को भेज दी जाएंगी। डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया परीक्षा केंद्रों में परीक्षा के दौरान बिजली आपूर्ति करने के लिए एक्सईएन को पत्र भेजा गया है। सभी केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे दुरुस्त होने का दावा किया गया है। राजकीय इंटर कालेज के कुछ कक्षों में कैमरे नहीं हैं। इन कक्षों में वीडियोग्राफी कराने की व्यवस्था की गई है। बताया कि अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचने को कहा गया है। इस दौरान उनके अभिलेख व एडमिट कार्ड आदि चेक होंगे।
विज्ञापन
एलटी ग्रेड परीक्षा आज, सभी 27 केंद्र तैयार