{"_id":"5f4a82938ebc3e19643dc01a","slug":"101-ill-with-fever-in-fatehpur-fatehpur-news-knp5795583138","type":"story","status":"publish","title_hn":"लहुरी सराय में संक्रामक बीमारी से 101 बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लहुरी सराय में संक्रामक बीमारी से 101 बीमार
विज्ञापन
अमौली क्षेत्र के लहुरी सरांय गांव में 72 घंटे पहले एक किशोरी की बुखार से मौत के बाद जागे स्वास्थ्य विभाग ने गांव में कैंप लगाया तो 89 ग्रामीण बुखार के चपेट में दिखे।
लहुरी सरांय गांव की साजिदा की 10 साल की बेटी रजिया की बुधवार को बुखार के चलते मौत हो गई थी। रजिया के अब्बू रईस अहमद की 2 साल पहले मौत हो चुकी है। शनिवार को स्थानीय सीएचसी की टीम ने गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाया। डॉ. राजेश कुमार की टीम ने शिविर में 48 लोग देखे। जिसमें 26 लोगों को बुखार था।
इनमें से छ: व्यक्तियों का शरीर गर्म मिलने पर स्लाइड तैयार कराई गई। बाकी के जो लोग शिविर में आए, उनमें खांसी जुकाम खुजली आदि के रोगी थे। इसके साथ ही स्वास्थ्य टीम ने डोर टू डोर सर्वे किया। इस दौरान गांव में बुखार के 63 रोगी मिले। सभी के प्राइवेट स्तर पर इलाज कराने की बात सामने आई। इस गांव के कुल 89 लोग बुखार से पीड़ित मिले।