फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   10 cattle died due to suffocation in container

Fatehpur News: कंटेनर में दम घुंटने से 10 गोवंश की मौत

Wed, 20 Sep 2023 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Sep 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
10 cattle died due to suffocation in container
फतेहपुर। पशु तस्करों ने क्रूरतापूर्वक 28 गोवंशों को कंटेनर में ठूंस-ठूंसकर भरा था। उसकी वजह से 10 गोवंशों की दम घुटने से जान चली गई। सभी का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन

हाईवे पर रविवार को गोवंश भरा कंटेनर दौड़ने की सूचना स्वॉट टीम को मिली थी। टीम ने मलवां थाना क्षेत्र से कंटेनर का पीछा किया। थरियांव थाना क्षेत्र के एकारी मोड़ के पास चालक कंटेनर छोड़कर भाग निकला था। कंटेनर में दस गोवंश मृत मिले थे। मुख्य पशु अधिकारी नवल किशोर सचान ने बताया कि किसी भी बड़े वाहन में छह से अधिक पशुओं को नहीं रखा जा सकता है। कंटेनर में क्रूरतापूर्वक जानवरों को भरा गया। इससे 10 गोवंश की दम घुटने से मौत हुई है। ये मामला शासन से लेकर प्रशासन तक गरमाया हुआ है। गोवंशों की मौत को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। कुछ लोगों ने शासन स्तर पर मामले की शिकायत भी की है। मामले को लेकर जांच कराने की बात भी सामने आ रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed