फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   1.60 million of five houses made goods

पांच घरों से 1.60 लाख का माल उड़ाया

Fri, 30 Sep 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Fri, 30 Sep 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
1.60 million of five houses made goods
मोहम्मदपुर गांव में खिड़की तोड़कर घर में घुसे थे चोर - फोटो : अमर उजाला
गाजीपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव निवासी रामखेलावन विश्वकर्मा परिवार संग रात को छप्पर के नीचे सो रहे थे। घर के लोग गुरुवार सुबह उठे तो सारा सामान बिखरा देखकर हैरान रह गए। कमरे में रखी अलमारी व बक्से के ताले टूटे थे।
विज्ञापन


पीछे दीवार की खिड़की उखड़ी थी। रामखेलावन ने बताया कि 50 हजार रुपये की नगदी और सोने-चांदी के करीब एक लाख कीमत के जेवरात चोर पार कर ले गए हैं। घरेलू काम के लिए रुपये बैंक से निकाले थे। इसी गांव के पूर्व प्रधान फूल सिंह के घर में चोर घुसे। घरवालों के  शोर शराबा सुनकर पड़ोसी सियाराम यादव ने चोरों को ललकारा।
विज्ञापन


घेराबंदी करने की कोशिश में सियाराम की चोरों ने पिटाई कर दी। वहीं चकसकरन गांव में वीके श्रीवास्तव की दुकान का ताला तोड़कर म्यूजिक सिस्टम चुरा ले गए। डॉ. राजेश के क्लीनिक से डेढ़ हजार रुपये की नकदी पार कर दी। इसी गांव के संतोषी यादव और अली हसन के घर में चोरी का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संतोषी के विरोध करने पर हाथ पर चाकू से हमला कर फरार हो गए। बड़ागांव मछरिया की सन्नो देवी की सिलाई की दुकान से डेढ़ हजार नकदी पार कर ले गए। एसएसआई प्रदीप कुमार ने बताया कि मामलों की जांच की जा रही है। घटनाओं को बढ़ाचढ़ा कर बताया जा रहा है।


घर से 60 हजार के जेवर चोरी
प्रेमनगर/खागा। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गौंती के मजरे उसरैना निवासी देवकी देवी के घर में बुधवार की रात चोर दीवार काटकर घर में घुस गए। बक्से में रखी सोने की अंगूठी, पायल, पेटी, हार, टाप्स सहित करीब 60 हजार का माल पार कर दिया। घटना की जानकारी सुबह होने पर पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed