फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Youth shot dead in the envy of whistleblowing, recruitment

मुखबरी की रंजिश में युवक को मारी गोली, घायल लोहिया में भर्ती

Sat, 01 Aug 2020 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Youth shot dead in the envy of whistleblowing, recruitment
गोली लगने से घायल अनूप। - फोटो : FARRUKHABAD
मुखबिरी की रंजिश में युवक को मारी गोली, भर्ती
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद। मुखबरी की रंजिश में शनिवार को गांव के ही चार लोगों ने युवक को गोली मार दी। गोली युवक के सिर से रगड़ती हुई निकल गई। सूचना पर पहुंचे सीओ ने आरोपियों के घरों पर दबिश दी, पर वे नहीं मिले। घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला दलजीत सिंह निवासी अनूप कुुमार (22) शनिवार सुबह अपने दरवाजे पर बैठे थे। तभी गांव के ही चार लोग आए और पुरानी रंजिश में गाली देने लगे। अनूप के विरोध करने पर इन लोगों ने गोली चला दी। एक गोली अनूप के सिर से रगड़ती हुुई निकल गई। इसके बाद हमलावर फरार हो गए।
विज्ञापन

परिजन अनूप को कोतवाली लेकर पहुंचे। इस पर पुलिस ने उसे सीएचसी में भेजा। वहां से लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। सीओ मोहम्मदाबाद सोहराब आलम ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी की और आरोपियों के यहां दबिश दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि 11 दिसंबर 2019 को अनूप से पुलिस ने गैर प्रांत की अंग्रेजी शराब बरामद की थी। अनूप की गांव के ही लोगों से मुखबिरी करने के शक में रंजिश हो गई। इसी कारण घटना हुई है। पुलिस ने अनूप की तहरीर पर शिवम उर्फ सुभी, नीलेश, मनदीप कुमार, लवी कुमार के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed