{"_id":"614a2a378ebc3e5a6743b7cc","slug":"youth-raped-three-year-old-girl-farrukhabad-news-knp653617212","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन वर्ष की बालिका से युवक ने किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन वर्ष की बालिका से युवक ने किया दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। कंपिल थाना क्षेत्र में घर के बाहर खेल रही बच्ची को एकांत में ले जाकर युवक ने दुष्कर्म किया। रोने की आवाज सुनकर मां मौके पर पहुंची और बच्ची को सीएचसी ले गई। डॉक्टर ने थाने जाने की सलाह देकर लौटा दिया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद बालिका का इलाज शुरू किया गया। पुलिस ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कंपिल थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन वर्ष बालिका मंगलवार को घर के बाहर खेल रही थी। आरोप है कि गांव का गुरुनाम सिंह ने एकांत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बालिका के रोने की आवाज सुनकर मां दौड़ी। उसे आता देखकर गुरुनाम भाग गया। मां पुत्री को लेकर सीएचसी कायमगंज ले गए, वहां डॉक्टर ने रिपोर्ट दर्ज हुए बिना इलाज करने से मना कर दिया।
इसके बाद महिला बेटी को लेकर थाने पहुंची। कुछ देर में पिता भी थाने पहुंच गया। पुलिस ने पिता की तहरीर पर आरोपी गुरुनाम के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने बालिका को सीएचसी भेजा गया है। आरोपी की तलाश में दबिश दी गई लेकिन वह हाथ नहीं आया है। एसओ राजेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।