{"_id":"656782005a8f81e3480ac117","slug":"youth-found-guilty-of-raping-girl-gets-five-years-imprisonment-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-5632-2023-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: युवक ने बालक से किया कुकर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: युवक ने बालक से किया कुकर्म
विज्ञापन
कंपिल। युवक ने बहला फुसलाकर बालक के साथ कुकर्म किया। पिता ने युवक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने युवक की तलाश में दबिश मारी, लेकिन वह घर में नहीं मिला।
थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवक का आठ वर्ष का पुत्र सोमवार सुबह घर के बाहर खेल रहा था। उसी समय पड़ोस के मोहल्ले का एक युवक बालक को खेलने के बहाने बहला-फुसलाकर साथ ले गया। आरोप है कि युवक ने बालक के साथ कुकर्म किया। दोपहर बाद घर पहुंचे बालक ने परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी। पिता ने देर शाम थाने में युवक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मौके पर जांच कर युवक की तलाश में दबिश मारी, लेकिन वह घर में नहीं मिला। युवक के परिवार के लोग पुलिस के साथ मिलकर समझौता करने का प्रयास करते रहे।
कार्यवाहक एसओ अच्छेलाल ने बताया कि इस संबंध में अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)