{"_id":"605384348ebc3ed3d535ea3a","slug":"youth-drowned-in-ganga-for-funeral-farrukhabad-news-knp6184503177","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतिम संस्कार में गए युवक की गंगा में डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतिम संस्कार में गए युवक की गंगा में डूबने से मौत
विज्ञापन
गंगा तट पर गमगीन बैठे धर्मेंद्र के परिजन। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
गांव के बुजुर्ग के अंतिम संस्कार में शामिल होने गए युवक की गंगा में डूबने से मौत हो गई। करीब एक घंटे बाद गोताखोरों ने शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
थाना क्षेत्र के सिंगुरापुर गांव निवासी मूलचंद्र (65) का बुधवार रात निधन हो गया था। गुरुवार सुबह गांव के लोग मूलचंद्र की शव यात्रा में शामिल होकर श्रृंगीरामपुर स्थित घाट पर दाह संस्कार करने पहुंचे।
करीब 12 बजे स्नान करने के दौरान गांव के धर्मेंद्र (35) गंगा में गहरे पानी में चला गया। उसे डूबता देख लोगों ने गोताखोरों को बुलाकर खोजबीन शुरू कराई। एक घंटे खोजबीन के बाद सौ मीटर दूर पानी में धर्मेंद्र का शव मिला।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलने पर उसके परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। भाई रवि ने घटना की सूचना पुलिस को दी। ग्रामीणों ने बताया कि धर्मेंद्र तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। छोटे भाई रवि व अनमोल हैं। वह अविवाहित था और खेती व मजदूरी करता था।