{"_id":"660b0f54605058e3680a4a64","slug":"youth-dies-after-falling-into-drain-while-intoxicated-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-109924-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: नशे की हालत में नाली में गिरकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: नशे की हालत में नाली में गिरकर युवक की मौत
विज्ञापन
कायमगंज। एक युवक गांव घसिया चिलौली में नशे की हालत में नाली में औंधे मुंह गिर गया। परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव उलियापुर निवासी राकेश (26) पास के गांव घसिया चिलौली गया था। वहां उसकी हालत बिगड़ गई। वह नाली किनारे बैठकर उल्टी करने लगा। इस दौरान वह नाली में औंधे मुंह गिर गया। गहरी नाली में कीचड़ होने से उसके मुंह व नाक में कीचड़ भर गया। आसपास के लोगों ने उसे नाली से बाहर निकाला। मुंह पर पानी डाला। चेहरा नजर आने पर कुछ लोगों ने उसे पहचान लिया। सूचना पर उसके चाचा साजन सिंह वहां पहुंचे। उसे अस्पताल ले गए।
अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर घर चले गए। चाचा साजन सिंह ने बताया कि राकेश उन्हीं के पास रहता था। उसके माता-पिता व एक छोटे भाई की पहले ही मौत हो चुकी है। वह शराब पीने का आदी था। वह तंबाकू गोदाम में मजदूरी कर लेता था। नशे के कारण नाली में गिरने से उसकी सांस रुकने से मौत की आशंका है। (संवाद)