{"_id":"6acd3e23867ffcf74e0bbbdb","slug":"youth-dies-after-being-run-over-by-a-truck-following-a-collision-with-a-car-farrukhabad-news-c-222-1-frk1009-150043-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: कार की टक्कर के बाद ट्रक के नीचे आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: कार की टक्कर के बाद ट्रक के नीचे आने से युवक की मौत
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। थाना क्षेत्र के धीरपुर चौराहे पर सोमवार रात इटावा-बरेली हाईवे पार कर रहे युवक को कार ने टक्कर मार दी। इसी दौरान सामने से आ रहा ट्रक युवक के ऊपर से निकल गया। युवक की मौत हो गई। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस कार व ट्रक का पता लगा रही है।
गांव धीरपुर निवासी नितिन राठौर सोमवार रात 8:30 बजे धीरपुर चौराहे पर सड़क पार कर रहे थे। तभी फर्रुखाबाद की ओर से आ रही एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। नितिन सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान सामने से आ रहा ट्रक उनके ऊपर से निकल गया। एंबुलेंस से घायल नितिन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद पहुंचाया गया। वहां डॉ. सनी मिश्रा ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। नितिन की शादी नहीं हुई थी। वह अपने बड़े भाई सचिन और मां शकुंतला देवी के साथ रहते थे और खेती करते थे। मदनपुर चौकी प्रभारी सुनील कुमार गोयल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने लोगों से घटना के संदर्भ में जानकारी की। सीओ आलोक सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।