{"_id":"6acd3c10267d949c5c03b86e","slug":"contract-workers-heading-to-lucknow-clash-with-police-commotion-ensues-farrukhabad-news-c-222-1-frk1012-150044-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: लखनऊ जा रहे संविदा कर्मियों की पुलिस से नोकझोंक, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: लखनऊ जा रहे संविदा कर्मियों की पुलिस से नोकझोंक, हंगामा
विज्ञापन
जहानगंज (फर्रुखाबाद)। लखनऊ में हो रहे आंदोलन में सोमवार सुबह शामिल होने बस से जा रहे एनएचएम के संविदा कर्मियों को रोके जाने से पुलिस से उनकी तीखी नोकझोंक हो गई। उन्होंने जहानगंज में छिबरामऊ-फतेहगढ़ मार्ग पर खड़े होकर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। कुछ दूरी तक जुलूस भी निकाला। बाद में संविदा कर्मी जहानगंज से वापस फतेहगढ़ स्थित सीएमओ कार्यालय पहुंचे और वहां धरना दिया।
समान कार्य समान वेतन सहित अन्य मांगों को लेकर एनएचएम संविदा कर्मचारी एक सप्ताह से कार्य बहिष्कार पर हैं। लखनऊ में हो रहे आंदोलन में भाग लेने जाने के लिए करीब 40 संविदा कर्मी सोमवार सुबह शहर की आवास विकास कॉलोनी में एकत्र हुए। वहां खड़ी उनकी बस की चाबी पुलिस ने निकाल ली। इसको लेकर संविदा स्वास्थ्य कर्मियों से विवाद हो गया। संविदा कर्मियों ने दीवान से चाबी लेने के साथ उसका मोबाइल भी ले लिया। इसके बाद बस में सवार होकर सभी लखनऊ के लिए निकल लिए।
इसकी जानकारी होते ही कादरीगेट थानाध्यक्ष फोर्स के साथ कार से बस का पीछा करने लगे। साथ ही जहानगंज पुलिस को बस रोकने के लिए सूचित कर दिया। जहानगंज थाने के सामने पुलिस ने बस को रोकने का प्रयास किया पर चालक ने थाने के सामने बस नहीं रोकी। थाने से करीब पांच सौ मीटर दूर सड़क में गड्ढा होने व सामने से ट्रक आने से बस रुक गई। तभी पुलिस बस में चढ़ गई और आगे नहीं बढ़ाने दिया।
विज्ञापन
संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी बस से नीचे उतर आए। वह सड़क पर बैठकर नारेबाजी करने लगे। कादरीगेट थानाध्यक्ष कपिल कुमार ने संविदा कर्मियों को समझाने का प्रयास किया तो नोकझोंक हो गई। बाद में उन्होंने जहानगंज में पैदल मार्च किया। संविदा कर्मी बस में सवार होकर फिर लखनऊ के लिए चल दिए तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया और चालक से सभी को सीएमओ कार्यालय ले जाने के लिए कहा। इससे अधिकांश संविदा कर्मी दूसरे वाहनों से चले गए।
करीब एक घंटे चले हंगामे के बाद पुलिस ने बस में पांच-छह कर्मचारियों को सवार कर सीएमओ कार्यालय भेज दिया। सिपाही का मोबाइल भी दे दिया गया। इस दौरान संविदा कर्मचारी विजय कुमार, दीपकांत, डॉ. अमित कुमार व डॉ. कुलभूषण आदि रहे।
-- -- -- -- -- --
जिलाध्यक्ष को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट
फर्रुखाबाद। लखनऊ में आंदोलन के चलते उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जिलाध्यक्ष राज आर्यन अग्निहोत्री को पुलिस ने रात करीब एक बजे हाउस अरेस्ट कर लिया। उनके घर पर सुबह तक फोर्स तैनात रही। उन्होंने घर से निकलने का प्रयास किया तो पुलिस ने उन्हें वापस अंदर भेज दिया।