फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   This time, the number of High School and Intermediate students appearing for the board exams has decreased by 1,348.

Farrukhabad News: इस बार बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल व इंटर के 1348 छात्र घटे

Tue, 13 Oct 2026 01:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
This time, the number of High School and Intermediate students appearing for the board exams has decreased by 1,348.
फर्रुखाबाद। उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल व इंटर के छात्रों का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया। परीक्षाएं पांच फरवरी से 27 फरवरी तक संपन्न होंगी। पिछली साल की अपेक्षा इस बार जिले में हाईस्कूल और इंटर के छात्रों की संख्या में 1348 छात्रों की कमी आई है। कार्यक्रम भले ही जारी हो गया हो, मगर विभाग अभी तक केंद्रों को तय नहीं कर सका है।
विज्ञापन


जिले में हाईस्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षा में छात्रों की संख्या में खासी कमी आई है। पिछली साल जिले में बोर्ड परीक्षाओं के लिए 78 केंद्र बनाए गए थे। इन केंद्रों पर हाईस्कूल के 24,694 और इंटरमीडिएट के 21,429 छात्रों ने परीक्षा दी थी। दोनों ही कक्षाओं में 46,123 छात्रों के सापेक्ष इस बार छात्रों की संख्या में खासी कमी आई है। जिले के वित्तविहीन, राजकीय और सहायता प्राप्त स्कूलों में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 44,675 छात्रों का पंजीकरण हुआ है। ऐसे में पिछली साल की अपेक्षा इस बार 1348 छात्र कम रह गए हैं। परीक्षा कार्यक्रम जारी होने के बावजूद विभाग अभी तक केंद्रों को तय नहीं कर सका है।
विज्ञापन


281 स्कूलों की परिषद को भेजी गई सूचनाएं

उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद ने डीआईओएस से जिले के स्कूलों में परीक्षा के समय उपयोगी सुविधाओं की जानकारी चाही थी। इसके अनुपालन में डीआईओएस ने पिछले महीने जिले के 281 सहायता प्राप्त, राजकीय और वित्तविहीन स्कूलों की पूरी जानकारी भेज दी है। इसमें स्कूल में पेयजल की सुविधा, शौचालय, कितने छात्रों के बैठने की व्यवस्था है, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति आदि बिंदुओं को शामिल किया है। इन्हीं में से परीक्षा केंद्र बनाए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया चल रही है। परिषद से जो सूचना मांगी जाती है, उसे समय से भेज दिया जाता है। जिन स्कूलों की जानकारी भेजी गई है, उनका तहसील स्तर से सत्यापन करा लिया गया है।

संजीव कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed