फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Demand for action against person who circulated an offensive video targeting a community.

Farrukhabad News: एक समाज को लेकर अभद्र वीडियो वायरल करने वाले पर कार्रवाई की मांग

Tue, 13 Oct 2026 01:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Demand for action against person who circulated an offensive video targeting a community.
फर्रुखाबाद। एक समाज के प्रति अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने पर भाजपा नेता शिवम दुबे ने कोतवाली फतेहगढ़ में युवक के खिलाफ तहरीर दी। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

कोतवाली फतेहगढ़ के गांव बिजाधरपुर निवासी भाजपा नेता शिवम दुबे अपने साथियों के साथ सोमवार शाम को फतेहगढ़ कोतवाली पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह के न होने पर फोन पर बात की और समाज के प्रति अभद्र भाषा इस्तेमाल कर वीडियो वायरल करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने तहरीर देने के लिए कहा।
विज्ञापन

शिवम ने अपने साथियों के साथ कर्नलगंज चौकी पर पहुंच कर तहरीर दी। आरोप लगाया कि वायरल वीडियो से समाज के प्रति नफरत फैलाया गया है। साथ ही समाज के लोगों को जान से मारने की धमकी भी दी गई है। वीडियो देखने के बाद प्रार्थी की भावनाएं आहत हुई हैं और समाज के लोगों में आक्रोश है। इससे गलत संदेश जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सुमित कटियार आदि कार्यकर्ता रहे। कोतवाल विजय सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
------------------------------
मिट्टी खनन में लगे ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा
नवाबगंज। जिला खनन अधिकारी विनीत कुमार वर्मा ने सोमवार दोपहर कस्बा चौराहे पर मिट्टी खनन कर रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ लिया। चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। खनन अधिकारी ने उसे थानाध्यक्ष के हवाले कर दिया। सोमवार शाम 25000 जुर्माना जमा करने पर ट्रैक्टर को छोड़ दिया गया। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि जुर्माना जमा कर ट्रैक्टर को रिलीज करने का आदेश थाने लाया गया है। उसी आधार पर ट्रैक्टर को रिलीज कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed