{"_id":"67b7741cb8f507ffe50c6e59","slug":"young-man-surrounded-and-shot-on-the-road-referred-farrukhabad-news-c-222-1-ka11004-120953-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: युवक को रास्ते में घेरकर मारी गोली, रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: युवक को रास्ते में घेरकर मारी गोली, रेफर
Thu, 20 Feb 2025 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Thu, 20 Feb 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती युवक से पूछताछ करती पुलिस।
- फोटो : अस्पताल में भर्ती युवक से पूछताछ करती पुलिस।
कमालगंज। पांच दिन पूर्व हुए विवाद की रंजिश में युवक को रास्ते में घेर लिया तथा बाग में ले जाकर पैर में गोली मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
थाना क्षेत्र के देवरान गढ़िया निवासी रामरहीश पाल के 21 वर्षीय पुत्र सनी का 15 फरवरी को गांव के मंदिर पर एक युवक से टिप्पड़ी करने को लेकर हाथापाई हो गई थी। विवाद की जानकारी होने पर दोनों पक्षों के परिजनों की मौजूदगी में समझौता हो गया था। इसके बावजूद दूसरा पक्ष सनी को धमकी दे रहा था। गुरुवार शाम करीब पौने चार बजे सनी कान्हा गोशाला मार्ग होते हुए थाने में शिकायत करने जा रहा था।
रास्ते में युवक ने सनी को पकड़ लिया और साठिया बाग में ले जाकर गोली मार दी। गोली सनी के सीधे पैर में घुटने के नीचे धंस गई। सनी ने घटना की सूचना फोन पर परिजनों को दी। भाई विकास, मां मंजू व बहन आरती ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंच गई। इसी बीच जानकारी मिलने पर कस्बा प्रभारी संजय कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने एंबुलेंस से घायल को सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन
पैर में गोली फंसी होने पर उसे लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। फोरेंसिक टीम ने लोहिया अस्पताल पहुंच कर जांच की। पुलिस एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। दूसरे पक्ष से एक युवक ने बताया कि उनकी ओर से गोली नहीं मारी गई। उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने का प्रयास किया जा रहा है।
प्रभारी निरीक्षक अनुराग मिश्रा ने बताया कि घायल युवक खतरे से बाहर है। घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। मामले की जांच की जा रही है।