{"_id":"6069b2528ebc3ec44635bc28","slug":"young-man-cut-off-from-train-fearing-suicide-farrukhabad-news-knp6214281191","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से कटकर छात्र की मौत, आत्म हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन से कटकर छात्र की मौत, आत्म हत्या की आशंका
विज्ञापन
प्रेमकांत की फाइल फोटो।
- फोटो : FARRUKHABAD
ट्रेन से कटा युवक, आत्महत्या की आशंका
कायमगंज। फर्रुखाबाद रेलवे रूट पर गांव नरसिंहपुर रेलवे फाटक के पास रविवार सुबह एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। वह सीपी स्कूल में इंटर का छात्र था। पुलिस आत्महत्या की आंशका जता रही है, जबकि परिजनों का कहना है कि वह मानसिक रूप से बीमार था।
मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव अचरा तकीपुर निवासी प्रेमकांत (20) कायमगंज के सीपी स्कूल में इंटर का छात्र था। शनिवार रात 11 बजे वह घर से लापता हो गया। रविवार सुबह करीब 7.50 बजे रेलवे के कीमैन ने ट्रैक पर पड़ा युवक का शव पड़ा देखा। उसने गेट मैन मोहित कुमार को सूचना दी। उसकी सूचना पर स्टेशन मास्टर ने कोतवाली में मेमो भेजा। एसआई शादाब मौके पर पहुंचे। शव गर्दन से लेकर सीने तक दो हिस्सों में था।
ट्रेन की चपेट में आने से कपड़े व शव का कुछ हिस्सा गायब था। उधर अचरा चौकी से सूचना मिलने पर युवक के परिजन पहुंच गए। उन्होंने शव की शिनाख्त प्रेमकांत के रूप में की। परिजनों ने कहा पुत्र मानसिक रूप से बीमार था। उसका इलाज चल रहा था। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों के हवाले कर दिया। घटनास्थल की स्थित देखते हुए पुलिस को आशंका है कि युवक ने आत्महत्या की है। बताया गया छात्र के बड़े भाई की कुछ वर्ष पहले मौत हो चुकी है। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
पहले भी की थी जान देने की कोशिश
प्रेमकांत पहले भी देने की कोशिश कर चुका था। उसने 18 मार्च को जहर खा लिया था। तब परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया था। उसकी हालत नाजुक होने लोहिया अस्पताल भेजा गया था। इलाज के बाद वह ठीक हो गया था।