फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   womens chain stolen

टेंपो में सवार महिला के गले से चेन गायब, चालक हिरासत में

Sun, 09 Feb 2020 06:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 06:39 PM IST
विज्ञापन
womens chain stolen
थाना कमालगंज में जैकेट पहने खड़ा टेंपो चालक व साड़ी पहने खड़ी पीड़िता। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : FARRUKHABAD
कमालगंज। बहन की बेटी की शादी में शामिल होने जा रही महिला की टेंपो में यात्रा के दौरान सोने की तीन तोले की चेन गायब हो गई। चेन गायब होने का पता चलने पर महिला ने टेंपो रुकवाकर यूपी 112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस सवारी सहित टेंपो को थाने ले आई। वहां सवारियों की तलाशी ली गई। पुलिस ने टेंपो चालक को हिरासत में ले लिया। महिला के पति ने मामले की तहरीर दी।
विज्ञापन

जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव मीरपुर बन्नैया निवासी सर्वेश ने रविवार दोपहर पत्नी सुनीता को कन्नौज के मलिकपुर स्थित रिश्तेदारी में जाने के लिए कमालगंज रेलवे तिराहे से टेंपो पर बिठाया था। सुनीता अपनी बहन की पुत्री की शादी में शामिल होने जा रही थी। टेंपो के पीछे सुनीता का पुत्र जानू बाइक से बहन के साथ चल रहा था। सुनीता गले में तीन तोले की सोने की चेन व हाथों में अंगूठी पहने थीं।
विज्ञापन

भटपुरा के निकट पहुंचने पर सुनीता ने देखा तो उसकी चेन गायब थी। यह देख सुनीता ने टेंपो रुकवाया और यूपी 112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस टेंपो को सवारियों सहित थाने ले आई। टेंपो में 8 यात्री थे। थानाध्यक्ष अंगद सिंह ने सिपाहियों से यात्रियों की तलाशी लेने को कहा। तलाशी में किसी के पास से चेन नहीं मिली। इसके बाद सभी यात्रियों को भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरसहायगंज क्षेत्र के रामगंज निवासी टेंपो चालक को पुलिस में हिरासत में ले लिया। सुनीता के पति सर्वेश ने मामले की तहरीर पुलिस को दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed