फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Women voters are unable to tell their old booth number.

Farrukhabad News: महिला मतदाता नहीं बता पा रहीं पुराना बूथ नंबर

Sun, 09 Nov 2025 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sun, 09 Nov 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Women voters are unable to tell their old booth number.
फर्रुखाबाद। निर्वाचक नामावली शुद्ध करने के लिए चलाए जा रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान में 2.03 लाख गणना प्रपत्र बांटे जा चुके हैं। वहीं गणना प्रपत्र भरवाने में बीएलओ को पसीने छूट रहे हैं।
विज्ञापन

महिलाओं सहित अधिकांश मतदाता अपना पुराना बूथ नंबर नहीं बता पा रहे हैं। जनपद में कुल 13 लाख 98 हजार 9 मतदाता हैं। मतदाता सूची सही करने के लिए बिहार की तर्ज पर निर्वाचक नामावली का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान चलाया जा रहा है। एसआईआर के लिए बूथवार 1531 बीएलओ और मॉनीटरिंग के लिए 155 सुपरवाइजर लगे हैं।
विज्ञापन

बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना प्रपत्र बांट रहे हैं। वर्ष 2003 तक बने मतदाताओं को गणना प्रपत्र भरकर पुरानी मतदाता सूची लगानी है, जबकि 2003 के बाद बने मतदाताओं को जन्म तिथि और जन्म स्थान का प्रमाणपत्र देना है। कुछ बीएलओ ने बताया कि इसमें महिला मतदाताओं के गणना प्रपत्र भरवाना काफी मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह अपने मायके का न तो पुराना बूथ नंबर बता पा रहीं और माता-पिता के प्रपत्र, जन्म स्थान प्रमाणपत्र उपलब्ध नहीं उपलब्ध करा पा रही हैं। कई बार तो घर पर फोटो ही नहीं मिल पाती। इससे मोबाइल से फोटो खींचकर बनवानी पड़ रही है।
फिलहाल चार नवंबर से शुरू हुए एसआईआर में सभी बीएलओ दो लाख तीन हजार 708 गणना प्रपत्र वितरित कर चुके हैं। चार दिसंबर तक अभियान चलेगा। रविवार को भी सभी बीएलओ घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित करेंगे।



निर्वाचन कार्यालय में खुला कंट्रोल रूम
मतदाताओं को पुनरीक्षण अभियान की जानकारी देने के लिए कलक्ट्रेट परिसर स्थित निर्वाचन कार्यालय में कंट्रोल रूम खोल दिया गया है। इससे कंट्रोल रूम के नंबर 05692-234271 पर फोन कर कोई भी व्यक्ति मतदाता बनने की जानकारी ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed