{"_id":"6ad3d7d3bf13658ce20c4e3b","slug":"hanuman-and-angad-performed-aarti-while-leaping-about-within-a-circular-formation-farrukhabad-news-c-222-1-frk1007-150355-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: हनुमान-अंगद ने गोल घेरे में उछलते हुए आरती की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: हनुमान-अंगद ने गोल घेरे में उछलते हुए आरती की
विज्ञापन
कमालगंज। रामलीला में कानपुर-फतेहगढ़ मार्ग स्थित चौराहे पर रात को होने वाली आरती का अनूठा कार्यक्रम शनिवार को शुरू हो गया। हनुमान व अंगद ने रात नौ बजे 50 फीट लंबे व 30 फिट चौड़े गोल घेरे में सिंहासन पर बैठे श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न की उछलते हुए चक्कर लगाकर आरती की। इस दौरान कानपुर व फतेहगढ़ की ओर से आए वाहन रुके रहे।
आचार्य आदित्य ने स्वरूपों की आरती करने के बाद पात्र हनुमान जी के हाथ में थमा दिया। इसके बाद आरती पात्र को हाथ में लिए आगे-आगे हनुमान गोल घेरे में उछल-उछलकर चक्कर लगाने लगे। पीछे से अंगद अपने हाथ में चंवर ढुलाते चक्कर लगाने लगे। आरती पात्र में लगातार कपूर डाला जाता रहा। घेरे के बाहर श्रद्धालुओं की भीड़ जयकारे लगा रही थी। ढोलक व मंजीरे की झंकार के बीच ''बोलौ सीताराम सीताराम राघवराम'' आरती का गायन किया गया। दिलीप गुप्ता, सौरभ चौरसिया, अनुभव गुप्ता, अंकुश चौरसिया, विजय गुप्ता, मोनू हलवाई, मानू गुप्ता, आलोक गुप्ता, विशाल गुप्ता, अशोक श्रीवास्तव, मनोज गुप्ता, अमित गुप्ता, यश हलवाई आदि भी गायन मंडली में शामिल रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
छल से सीता हरण का मंचन देख भावविभोर हुए श्रद्धालु
फोटो-30 गुमटी महादेव मंदिर से लीला क्षेत्र में जाते राम लक्ष्मण सीता के स्वरूप। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
शमसाबाद। कस्बे में चल रहे रामलीला महोत्सव में सीता हरण की लीला का मंचन किया गया। कलाकारों ने रावण के छलपूर्वक माता सीता का हरण करने के प्रसंग का सजीव चित्रण किया।
विज्ञापन
कलाकारों ने अभिनय के माध्यम से रामायण के इस महत्वपूर्ण प्रसंग को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। लीला के दौरान दर्शक भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े प्रसंगों में भावविभोर नजर आए। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष श्याम मिश्रा, महामंत्री नवनीत रस्तोगी, आलोक कुमार, डॉ. हेमचंद राजपूत, जोगराज राजपूत, रामकुमार गुप्ता, जितेंद्र कुमार, संजय गंगवार और अवधेश पांडे सहित कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।