फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Altercation between ASHA workers and others over the opening of a cold-chain room; police called in.

Farrukhabad News: कोल्ड चेन कक्ष खोलने को लेकर आशाओं से नोकझोंक, बुलाई पुलिस

Sun, 18 Oct 2026 01:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Altercation between ASHA workers and others over the opening of a cold-chain room; police called in.
कायमगंज। मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर शनिवार को सीएचसी में धरना दे रहीं आशा कार्यकर्ताओं ने कोल्ड चेन कक्ष खोलने का विरोध किया, इस पर कर्मचारियों से नोकझोंक हो गई। मामला बढ़ता देख पुलिस बुलानी पड़ी। यह प्रकरण समाधान दिवस में सीडीओ के सामने पहुंचा। सीडीओ ने कोल्ड चेन कक्ष का ताला खोलने के निर्देश दिए। विरोध के चलते दिनभर टीकाकरण नहीं हो सका।
विज्ञापन

कोल्ड चेन कक्ष प्रभारी रामनरेश दोपहर को वैक्सीन निकालने के लिए ताला खुलवाने पहुंचे तो आशा कार्यकर्ताओं ने विरोध कर दिया। जिलाध्यक्ष शिप्रा सक्सेना का कहना था कि वह रोज वैक्सीन निकलवाती हैं, लेकिन शनिवार दोपहर तक कोई वैक्सीन लेने नहीं पहुंचा। बाद में स्वास्थ्य कर्मी के पहुंचने पर उन्होंने ताला खोलने का विरोध किया। पुलिस बुलाने के बाद भी आशा कार्यकर्ता नहीं मानीं। इससे टीकाकरण के लिए पहुंचे लोगों को बिना टीका लगवाए लौटना पड़ा।
विज्ञापन

देर शाम सीएचसी अधीक्षक डॉ. विपिन सिंह से वार्ता के बाद आशा कार्यकर्ताओं ने ताला खोला। अधीक्षक ने उनका मांगपत्र उच्चाधिकारियों को भेजने का आश्वासन दिया। जिलाध्यक्ष शिप्रा सक्सेना व अर्चना ने बताया कि धरना शनिवार तक प्रस्तावित था। अब 21 अक्तूबर को लखनऊ में प्रदर्शन किया जाएगा। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विपिन सिंह ने बताया कि टीकाकरण प्रभावित रहा। आशा कार्यकर्ताओं ने धरना समाप्त कर कोल्ड चेन कक्ष की चाबी सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------
ताला खोलते देख आशाओं ने दरवाजा घेरा
फोटो-12 सीएचसी में धरना दे रहीं आशा, मौजूद पुलिस बल। संवाद
नवाबगंज। पिछले 17 दिन से धरना प्रदर्शन कर रहीं आशा कार्यकर्ताओं व संगिनी ने सीएचसी के बरामदे में बैठकर नारेबाजी की। इस दौरान थाने से दो महिला आरक्षी व दो पुरुष आरक्षी के साथ होमगार्ड मौके पर पहुंचे। कोल्ड चेन कक्ष का ताला खोलने का प्रयास होते देख आशा दरवाजे पर घेरा बनाकर बैठ गईं और ताला नहीं खोलने दिया। इससे टीकाकरण प्रभावित रहा। उनका कहना है मांगें पूरी न होने तक हड़ताल जारी रहेगी। प्रेमलता देवी, विनीता पिंकी आशा, माया, किरण देवी, सुमन देवी, सावित्री, साधना, माया देवी, रामादेवी, सरस्वती, धनदेवी आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed