फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farrukhabad Body of a tobacco worker found over a drain injury marks present on neck and face

फर्रुखाबाद: नाले के ऊपर मिला तंबाकू श्रमिक का शव, गले और चेहरे पर चोट के निशान, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 18 Oct 2026 12:21 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 18 Oct 2026 12:21 PM IST
सार

Farrukhabad News: कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में रेलवे रोड पर कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर श्रमिक का शव नाले के ऊपर पड़ा मिला। मृतक के गले और चेहरे पर चोट के निशान होने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
Farrukhabad Body of a tobacco worker found over a drain injury marks present on neck and face
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस और रोते-बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले में कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के रेलवे रोड पर कोतवाली से चंद कदम दूर रविवार सुबह नाले के ऊपर 40 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला। कुछ ही देर में उसकी पहचान घसिया चिलौली निवासी तंबाकू श्रमिक प्रमोद कोरी के रूप में हुई। गले और चेहरे पर चोट के निशान मिलने से घटना को लेकर संदेह जताया गया।  सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य जुटाए।

विज्ञापन



विज्ञापन



पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में मिर्गी का दौरा पड़ने या नाले में गिरने की आशंका जताई जा रही है। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी। मृतक के भाई ने बताया कि प्रमोद शराब पीने का आदी था। वह एक बड़े तंबाकू कारोबारी के यहां काम करता था। उसकी मौत से पत्नी रंजना, मां गुड्डी देवी और बेटियां अनामिका व साक्षी का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed