फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Woman's dead body found in in-laws house, in-laws absconding

Farrukhabad News: ससुराल में मिला महिला का शव, ससुरालीजन फरार

Fri, 14 Jul 2023 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Fri, 14 Jul 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Woman's dead body found in in-laws house, in-laws absconding
नवाबगंज। ससुराल में संदिग्धहालात में महिला का शव फर्श पर रखा हुआ मिला। ससुरालीजन शव को छोड़कर भाग गए थे। भाई ने बहन की हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया। पुलिस ने पति सहित चार के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव सोना जानकीपुर निवासी सुमित कुमार की कन्नौज कोतवाली गुरसहायगंज गांव भवानीपुर निवासी मुन्नी देवी (23) से शादी हुई थी। शादी के कुछ माह बाद ही पति सुमित सहित ससुरालीजन दहेज में बाइक, सोने की चेन व अंगूठी की मांग कर मुन्नी देवी को प्रताड़ित करने लगे। दस दिन पहले मुन्नी देवी ने एक पुत्री को जन्म दिया, लेकिन ससुराल वालों ने उत्पीड़न बंद नहीं किया। बुधवार की शाम सात बजे मुन्नी देवी ने भाई कश्मीर सिंह को फोन करके सूचना दी। कहा कि ससुराल वाले उसके साथ मारपीट कर उसकी हत्या कर देगें।
विज्ञापन

कश्मीर ने मुन्नी से यूपी 112 पर फोन करने की बात कहकर शीघ्र पहुंचने का भरोसा दिया। इसके बाद मुन्नी देवी का मोबाइल बंद हो गया। लगभग नौ बजे कश्मीर परिजनों के साथ बहन की ससुराल पहुंचा। वहां बहन को फर्श पर मृत अवस्था में पड़ा हुआ पाया। दस दिन की बेटी कमरे में मिली। पति सहित ससुरालीजन वहां से भाग गए थे। कश्मीर ने बहन की हत्या कर फंदे पर लटकाने का आरोप लगाकर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर छानबीन करने के बाद कश्मीर की तहरीर पर पति सुमित कुमार, देवर अमित कुमार, ससुर हंसराज व सास के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। पोस्टमार्टम में मुन्नी देवी की मौत फांसी लगने से दम घुटने के कारण होना बताई गई। उसके शरीर पर तीन चोटों के निशान मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed