{"_id":"657ddf9de17c809c6f0a22a3","slug":"woman-wept-bitterly-in-front-of-commissioner-for-proper-measurement-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-1593-2023-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: पक्की पैमाइश की खातिर कमिश्नर के सामने फूट-फूट कर रोई महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: पक्की पैमाइश की खातिर कमिश्नर के सामने फूट-फूट कर रोई महिला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतपुर। राजस्व विभाग की समस्याएं कितनी गंभीरता से निस्तारित होती हैं, इसका वाकया कमिश्नर के सामने आ गया। पक्की पैमाइश की खातिर एक साल से भटक रही महिला कमिश्नर के सामने फूट-फूट कर रो पड़ी। कमिश्नर ने एसडीएम को टीम बनाकर शीघ्र समस्या समाधान के आदेश दिए।
तहसील सभागार में हुए संपूर्ण समाधान दिवस पर कमिश्नर अमित गुप्ता, आईजी प्रशांत कुमार व डीएम संजय कुमार सिंह ने समस्याएं सुनीं। तुषौर गांव की बर्फा देवी कमिश्नर के सामने पहुंची। प्रार्थना पत्र देकर फूट-फूट कर रोने लगी। कहा कि एसडीएम न्यायालय से पक्की मेड़बंदी के आदेश के बावजूद कानूनगो खेत की पैमाइश नहीं कर रहे हैं। एक साल से चक्कर काटने के बावजूद हर बार फर्जी निस्तारण कर दिया जाता है। आसमपुर के रामासागर ने कहा कि पट्टे की जमीन पर कब्जा नहीं मिला। राजस्व टीम नाप कर देती और दबंग कब्जा लेते हैं। 10 साल से प्रार्थना पत्र दे रहे हैं।
कमिश्नर ने एसडीएम को टीम बनाकर दोनों समस्या समाधान के आदेश दिए। अमृतपुर के प्रतीक अवस्थी ने विद्युतीकरण के लिए दूसरी बार व मीना देवी ने तीसरी बार पत्र दिया। मोकुलपुर की नगीना बानो ने 5वीं बार पत्र देकर दिव्यांग शौचालय दिलाने की मांग की। नगला दुर्गु के रामरतन ने 5वीं बार पट्टे की जमीन पर कब्जा मांगा। करनपुर दत्त के पुष्पेंद्र सिंह ने आईजी को पत्र दिया। कहा कि उनके साथ मारपीट की गई, मगर पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही। इस पर एएसपी से जांच रिपोर्ट तलब की। 161 शिकायतों में से पांच का निस्तारण हुआ। एएसपी संजय कुमार, सीएमओ अवनींद्र कुमार, बीएसए गौतम प्रसाद आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -
कमिश्नर व आईजी ने गरीबों को बांटे कंबल
कड़ाके की सर्दी से जरूरतमंदों को बचाने के लिए तहसील में 625 कंबल आए हैं। कमिश्नर, आईजी व डीएम ने अमृतपुर, करनपुर दत्त, नगला हूसा, आसमपुर, बलीपट्टी से बुलाए गए 50 जरूरतमंदों को कंबल बांटे। हालांकि सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग पहुंचे, मगर बिना कंबल के ही लौटना पड़ा। तहसीलदार करमवीर सिंह ने बताया कि लेखपालों के माध्यम से गांव-गांव कंबल बांटे जाएंगे।
-- -- -- -- -- -- -- -
घरौनी में मृतकों के दर्ज किए नाम, अब मांग रहे रुपये
फर्रुखाबाद। सदर तहसील के गांव सिंगतुइया के मजरा नगला टिकुरा निवासी पुरुषोत्तम सिंह ने संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम गजराज सिंह से शिकायत की। कहा कि कुछ महीने पहले गांव में घरौनी सर्वेक्षण हुआ। उसमें लेखपाल ने मृतकों के नाम दर्ज कर दिए। जबकि उनके नाम से जो जमीन थी, उस पर वारिसों के नाम राजस्व अभिलेखों में दर्ज हो चुके हैं। कहा कि ऊधन सिंह की 10 साल, छविनाथ सिंह की 45 साल, मेवाराम की तीन साल, दयाराम की 12 साल और राजाराम की 15 साल पहले मृत्यु हो चुकी है। इन सभी का नाम घरौंदी में दर्ज कर दिया गया है। अब संशोधन के लिए कहने पर लेखपाल का कारिंदा पांच हजार रुपये प्रति व्यक्ति मांग रहा है। एसडीएम ने जांच कराने के आदेश दिए हैं।
सफरुद्दीनपुर के राजेंद्र सिंह ने गलत नाम करके मेड़बंदी करने की शिकायत की। मेरापुर के गांव ऊनरपुर के कश्मीर सिंह ने खाद के गड्ढे व खलिहान की जमीन कब्जा मुक्त कराने की मांग की। कुल 117 में से 61 शिकायतें राजस्व संबंधी प्राप्त हुईं। इसमें सीओ मोहम्मदाबाद अरुण कुमार, तहसीलदार श्रद्धा पांडेय आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -
आवास योजना में डोर टू डोर जांच कराने की मांग
फोटो-13, संपूर्ण समाधान दिवस में समस्याएं सुनते सीडीओ अरविंद मिश्र व अन्य
कायमगंज। तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस में सीडीओ अरविंद कुमार मिश्र ने शिकायतें सुनी। गांव कटरा रहमत खां के प्रधान साजिद खां ने शिकायत दी कि गांव में बंजर भूमि को कुछ शातिर लोगों ने अपने नाम करा ली है। गांव में जनहित के लिए कूड़ा सेंटर बनाया जाना है। कूड़ा घर बनने से कब्जेदार रोक रहे हैं। गांव अहमदगंज के मजरा नगला पतारा निवासी सुरजीत ने कहा कि वे अपने घर के बिजली कनेक्शन का हर माह बिजली बिल जमा कर रहे हैं। इसके बावजूद विभाग ने फर्जी बिल बनाकर उनके पास भेज दिया है। मोहल्ला बगिया सोहनलाल निवासी आरती गुप्ता ने कहा कि वर्ष 2012 में उन्होंने चौथाई हिस्सा सलमान खां व तनवीर बेगम से खरीदा था। अंसर खां ने दाखिल खारिज पर आपत्ति लगा दी। मुकदमा हारने के बाद भी उनकी भूमि पर कब्जा नहीं दे रहे हैं। पुलिस विभाग की 35, विकास विभाग की 25, राजस्व की 30, शिक्षा की 3, बिजली की 16, अन्य 5 शिकायतें आई। कुल 114 शिकायतों में 7 का निस्तारण हो सका। विधायक डॉ. सुरभि, एसडीएम यदुवंश कुमार, सीओ सोहराब आलम, बीडीओ गगनदीप सिंह आदि रहे। संवाद