फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Woman thrown out of house on demand of dowry

Farrukhabad News: ई-रिक्शा की मांग कर महिला को घर से निकाला

Mon, 28 Nov 2022 05:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Nov 2022 05:18 PM IST
विज्ञापन
Woman thrown out of house on demand of dowry
फर्रुखाबाद। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने महिला को मारपीट कर घर से निकाल दिया। दो वर्ष पहले महिला की शादी हुई थी। ससुरालीजनों ने युवक का दूसरा विवाह करने की धमकी दी है।
विज्ञापन

हरदोई थाना हरपालपुर के गांव रम्पुरा निवासी रागिनी की दो वर्ष पहले फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र की चौकी व गांव सरह निवासी ग्रामीण के साथ शादी हुई थी। इसके कुछ दिन बाद ही ससुरालीजन दहेज में ई-रिक्शा की मांग कर रागिनी को प्रताड़ित करने लगे।
विज्ञापन

जानकारी होने पर रागिनी के परिजन उसकी ससुराल पहुंचे। उन्होंने ससुरालीजनों ने ई-रिक्शा दिलाने में असमर्थता जाहिर की।
मार्च 2022 में ससुरालीजनों ने मांग पूरी न होने पर रागिनी को मारपीट कर घर से निकाल दिया। लगभग एक माह बाद ससुरालीजनों मायके में आए और गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सभी लोगों को कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed