फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Woman sets herself on fire after dispute over illicit relations

पति के तानों से परेशान महिला ने आग लगाकर दी जान

Sun, 06 Jun 2021 10:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
Woman sets herself on fire after dispute over illicit relations
कमालगंज के एक गांव में महिला के आग लगाने के बाद उठता धुआं। - फोटो : FARRUKHABAD
अवैध संबंधों पर विवाद के बाद महिला ने आग लगा जान दी
विज्ञापन

कमालगंज। देवर के साथ संबंध होने पर पति से हुए विवाद के बाद एक महिला ने रविवार को गैस सिलिंडर से आग लगा ली। परिजन व आसपास के लोगों ने दरवाजा तोड़कर महिला को निकाला और लोहिया अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक का रविवार को पत्नी व भाई से विवाद हो गया। दोनों एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे थे। विवाद के बाद दोपहर करीब तीन बजे पत्नी ने घर के कमरे में जाकर खुद को बंद कर लिया और गैस सिलिंडर खोलकर आग लगा ली। आग घर के बाहर झोपड़ी में भी फैल गई। परिजन व ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया। गांव के नसीम ने पानी का टैंकर ले जाकर आग बुझाई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के पति व देवर को हिरासत में ले लिया। महिला के सात साल का पुत्र भी है। पुलिस हिरासत में पति ने बताया कि पत्नी के छोटे भाई से संबंध थे। जिसका विरोध करने पर मारपीट हो गई। इसके बाद पत्नी ने आग लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवर ने बताया कि दोपहर में तीनों के बीच मारपीट हुई थी। जिसमें उसका मोबाइल भी टूट गया। गांव के कुछ लोगों के बीच पंचायत भी हुई लेकिन भाई ने भाभी को रखने से इंकार किया। इससे गुस्साई भाभी ने आत्महत्या कर ली।
चौकी प्रभारी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि जांच में पता चला कि देवर भाभी के बीच अवैध संबंध थे। इसको लेकर तीनों में विवाद होता रहता था। महिला ने पति व देवर को धमकाने के लिए आग लगाई थी।
पति ने भी की थी आत्महत्या की कोशिश
देवर ने बताया कि वह भाभी के साथ शुक्रवार को शमसाबाद निवासी बहन के घर गया था। शनिवार को फ़ोन पर भाई और भाभी के बीच विवाद हुआ। इसके बाद भाई ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की कोशिश की। आसपास के लोगों ने पहुंचकर उन्हें बचाया था।

तीन माह पूर्व हुआ था विवाह
पति ने बताया कि पत्नी का पहला विवाह बदायूं जिले में हुआ था। उसके पति की मौत हो गई थी। उसका सात वर्षीय पुत्र अभिषेक है। उसके साथ विवाह इसी वर्ष मार्च में हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed