फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Woman's body lying for five hours in border dispute

सीमा विवाद में पांच घंटे पड़ा रहा महिला का शव

Sat, 02 Apr 2022 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Woman's body lying for five hours in border dispute
मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद)। कोतवाली क्षेत्र के गांव मदनपुर के पास काली नदी के टॉपू पर एक महिला का शव पड़ा मिला। शव को लेकर मैनपुरी और फर्रुखाबाद की पुलिस के बीच सीमा विवाद शुरू हो गया। दोनों जिलों के लेखपालों ने नक्शा और खतौनी से नदी की सीमा का चिह्नांकन किया। तब पांच घंटे बाद शव फर्रुखाबाद जिले की सीमा में होने पर विवाद शांत हुआ। शिनाख्त न होने से पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवा दिया।
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव मदनपुर के पास काली नदी निकली है। इस पर पुल बना है। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे काली नदी में बालू के टॉपू पर एक महिला का शव दिखाई दिया। उसकी साड़ी गायब थी।
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद कोतवाल दिलीप कुमार बिंद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव मैनपुरी जिले के थाना बेवर क्षेत्र में होने की संभावना पर बेवर के एसओ सुरेश चंद्र शर्मा को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह भी पुलिस बल के साथ वहां पहुंच गए। उन्होंने शव फर्रुखाबाद जिले की सीमा में होने की बात कह दी। इससे दोनों जिलों की पुलिस के बीच सीमा विवाद शुरू हो गया।
कोतवाल ने लेखपाल सौरभ पांडेय और बेवर के एसओ सुरेश चंद्र शर्मा ने बेवर क्षेत्र के लेखपाल उमेश चंद्र को बुलाया।
दोनों जिलों के लेखपाल काली नदी का नक्शा और क्षेत्र की खतौनी लेकर मौके पर पहुंचे।
नक्शा व खतौनी से काफी देर तक टॉपू किस थाना क्षेत्र की सीमा में है, इसका नक्शा और खतौनी से निर्णय हुआ। दोपहर दो बजे से शुरू हुआ सीमा विवाद शाम सात बजे निपट सका। इस बीच महिला के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।
इस पर मोहम्मदाबाद कोतवाल ने महिला के शव को टॉपू से उठवा कर मोर्चरी में रखवा दिया। शव करीब पांच-छह दिन पुराना बताया जा रहा है। एक हाथ और एक पैर का मांस गायब था।
शव पर लाल रंग का ब्लाउट व काला पेटीकोट था। सीओ राजवीर सिंह ने बताया कि शव मिलने की जानकारी हुई थी। सीमा विवाद की जानकारी नहीं है। वह कोतवाल से इस संबंध में जानकारी करेंगे।

भोगांव से गायब हुई थी दो महिलाएं
बेवर थाने के एसओ सुरेश चंद्र शर्मा ने बताया कि भोगांव थाना क्षेत्र से पांच-छह दिन पूर्व दो महिलाएं गायब हो गईं थीं। इसकी सूचना भी भोगांव थाना पुलिस को दी गई थी। काली नदी के टॉपू पर जो शव मिला है, इसकी भी जानकारी भोगांव थाना पुलिस को दी गई है। शव को शिनाख्त कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed