फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Woman leader beaten up in protest against mud and dirt

Farrukhabad News: कीचड़ व गंदगी के विरोध में महिला प्रधान को पीटा

Fri, 14 Jul 2023 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Fri, 14 Jul 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Woman leader beaten up in protest against mud and dirt
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। जल जीवन मिशन के तहत सड़क खोदकर डाली गई पाइप लाइन से कीचड़ व जलभराव हो गया। इस पर गांव के लोगों ने महिला प्रधान व उनके ससुर से मारपीट की। पुलिस ने ग्राम प्रधान की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मारपीट व एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव ज्योना में जलजीवन मिशन के तहत ठेकेदार ओमकार फौजी ने सड़क खोदकर पाइप लाइन डाली थी। बारिश में खुदी पड़ी गलियों में कीचड़ व जलभराव हो रहा है। आरोप है कि रविवार को गांव के वीरपाल सिंह व उनके दो पुत्र लाठी-डंडे व फावड़ा लेकर ग्राम प्रधान रेखा देवी के घर पहुंच गए।
विज्ञापन

वहां जाकर गलियों की मरम्मत कराने को कहा। ग्राम प्रधान ने कहा इस काम से उनका कोई मतलब नहीं है। आरोपियों ने इस पर ग्राम प्रधान को थप्पड़ मार दिया। प्रधान के ससुर राजबहादुर ने विरोध किया तो उन्हें भी पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने जातिसूचक गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। प्रधान रेखा देवी ने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया। एसपी के आदेश पर आरोपी वीरपाल सिंह, नन्हें उर्फ रामू, नन्हें सिंह के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed