फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Woman evicted after demanding car and Rs 5 lakh as dowry

Farrukhabad News: दहेज में कार व पांच लाख की मांग कर महिला को निकाला

Mon, 29 Jan 2024 12:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
Woman evicted after demanding car and Rs 5 lakh as dowry
फर्रुखाबाद। दहेज में कार व पांच लाख की मांग नहीं पूरी करने पर ससुरालीजनों ने महिला को पीटकर घर से निकाल दिया। पुलिस ने पति सहित पांच के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव धंसुआ निवासी अनामिका मिश्रा उर्फ गोल्डी ने मोहल्ला दुर्गा कालोनी भोलेपुर निवासी पति विवेक अग्निहोत्री, ससुर मुन्ना सागर अग्निहोत्री, सास, ननद रूबी शुक्ला, शिल्पी अवस्थी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इसमें बताया कि 25 नवंबर 2017 को उसकी विवेक के साथ शादी हुई थी। शादी के कुछ माह बाद ही ससुरालीजन दहेज में कार की मांग कर प्रताड़ित करने लगे। पिटाई के कारण गर्भपात हो गया। इलाज के लिए ससुरालीजनों ने परिजनों से पांच लाख रुपये की मांग की। माता पिता रुपये का इंतजाम नहीं कर पाए। इस पर ससुरालीजनों ने अनामिका को मारपीट कर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed