{"_id":"68223aeb1c0afc589a06b275","slug":"woman-dies-of-electric-shock-farrukhabad-news-c-222-1-frk1002-124004-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: करंट लगने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: करंट लगने से महिला की मौत
Mon, 12 May 2025 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Mon, 12 May 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
जहानगंज। हैंडपंप में उतरे करंट की चपेट में आकर महिला बेहोश होकर गिर पड़ी। परिजन उसे लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
थाना क्षेत्र के गांव नगला अनूप निवासी सुमन (35) पत्नी अशोक कुमार सोमवार को घर की साफ-सफाई कर रही थीं। घर में कोई मौजूद नहीं था। इसी दौरान वह घर में लगे हैंडपंप की सफाई करने पहुंचीं। सफाई के दौरान हैंडपंप में आ रहे करंट की चपेट में आकर सुमन गिर पड़ीं। सुमन का 15 वर्षीय पुत्र राहुल घर में आया तो मां को हैंडपंप के पास बेहोश पड़ा देखा।
शोर सुनकर दूसरे मकान में मौजूद पति अशोक कुमार और ससुर शीशराम आदि परिजन मौके पर पहुंचे। परिजन सुमन को लेकर लोहिया अस्पताल आए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। इस पर पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के तीन बच्चे दीक्षा, गुड़िया व राहुल हैं। अशोक कुमार ट्रक चलाते हैं। थानाध्यक्ष जितेंद्र पटेल ने बताया कि करंट से महिला की मौत हुई है। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया।