{"_id":"65cbbc98edf61dbc0f0f7895","slug":"woman-commits-suicide-by-hanging-herself-in-her-parents-home-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-108281-2024-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: महिला ने मायके में फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: महिला ने मायके में फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
जहानगंज। मायके में महिला का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। पति की मौत के बाद से महिला मानसिक रूप से परेशान थी।
थाना क्षेत्र के गांव आलूपुर निवासी ममता (35) की 10 वर्ष पहले मोहम्मदाबाद कोतवाली के गांव रैसेपुर निवासी नीरज कुमार से शादी हुई थी। तीन वर्ष पहले नीरज की मौत हो गई। ममता पति की मौत के बाद मायके में मां मिथलेश, भाई दीपेंद्र व दीपक के साथ रहने लगी। उसके बाद से ममता मानसिक रूप से परेशान रह रही थी।
मां मिथलेश तबीयत खराब होने पर कानपुर में रह रही बेटी ललिता के पास दवा लेने गई थी। ममता सोमवार रात कमरे में सोने चली गई। मंगलवार सुबह भाभी सुषमा खेत में गई तो पेड़ पर ममता को दुपट्टे के फंदे पर लटका पाया।
सुषमा की सूचना पर भाई दीपेंद्र मौके पर पहुंचा। उसने पुलिस को सूचना दी। सीओ मोहम्मदाबाद अरुण कुमार, एसओ व फाेरेंसिक टीम ने मौके पर जांच कर नमूने लिए। भाई दीपेंद्र ने बताया कि बहनोई की मौत के बाद से बहन ममता का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था।
विज्ञापन
सीओ मोहम्मदाबाद अरुण कुमार ने बताया कि महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।